विज्ञापन
This Article is From Jun 19, 2025

आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा से सनी कौशल तक: 7 बॉलीवुड सितारे जो बेहतरीन सिंगर भी हैं

Bollywood News: अपनी अदाकारी के लिए जानी जाने वाली आलिया भट्ट अपनी सुरीली आवाज से भी दिलों पर राज करती हैं. 'तेनु समझावां' से लेकर 'इक कुड़ी' तक, आलिया ने ऐसे गाने गाए हैं जो आज भी लोगों के दिलों को छू जाते हैं. उनकी गायकी की भी एक अलग फैन फॉलोइंग है.

आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा से सनी कौशल तक: 7 बॉलीवुड सितारे जो बेहतरीन सिंगर भी हैं
bollywood news

Bollywood News: बॉलीवुड में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. यहां कई ऐसे सितारे हैं जो एक्टिंग के साथ-साथ बेहतरीन सिंगर भी हैं. इन्होंने कभी पंजाबी रैप, तो कभी रोमांटिक मेलोडीज से अपने सुरों का जादू बिखेरा है. आइए नजर डालते हैं ऐसे 7 मशहूर सितारों पर, जिन्होंने अपनी गायकी से भी सबको चौंका दिया है.

आलिया भट्ट

अपनी अदाकारी के लिए जानी जाने वाली आलिया भट्ट अपनी सुरीली आवाज से भी दिलों पर राज करती हैं. 'तेनु समझावां' से लेकर 'इक कुड़ी' तक, आलिया ने ऐसे गाने गाए हैं जो आज भी लोगों के दिलों को छू जाते हैं. उनकी गायकी की भी एक अलग फैन फॉलोइंग है.

प्रियंका चोपड़ा

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा न केवल एक दमदार अभिनेत्री हैं, बल्कि एक बेहतरीन सिंगर भी हैं. 'दिल धड़कने दो', 'एग्ज़ॉटिक' जैसे गानों में उन्होंने अपनी सिंगिंग का टैलेंट दिखाया है. बॉलीवुड करियर के दौरान उन्होंने पॉप सिंगिंग की दुनिया में भी कदम रखा और एक सिंगिंग सेंसेशन बन गईं.

सनी कौशल

सनी कौशल ने 'झंडे' नामक अपने पहले गाने से सिंगिंग वर्ल्ड में एंट्री की और अब 'Mid Air Freeverse' के जरिए पंजाबी रैप और भांगड़ा का मेल दिखाकर लोगों का दिल जीत लिया है. आज जब पंजाबी रैप का ट्रेंड जोरों पर है, सनी का ये ट्रैक लोगों को काफी पसंद आ रहा है.

दिलजीत दोसांझ

दिलजीत दोसांझ पंजाबी म्यूजिक के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं. 'लवर', 'हस हस', 'इक कुड़ी', 'बॉर्न टू शाइन' जैसे गानों से उन्होंने ना सिर्फ म्यूजिक की दुनिया में झंडे गाड़े, बल्कि पंजाबी म्यूजिक को ग्लोबल लेवल तक पहुंचाया.

श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर ने 'गल्लियां' और 'सब तेरा' जैसे गानों से अपने फैंस का दिल जीता. अभिनय के साथ-साथ उन्होंने अपनी गायकी से भी लोगों से एक खास कनेक्शन बनाया है, और उनकी आवाज में एक अलग ही सुकून है.

आयुष्मान खुराना

अपनी फिल्मों की यूनिक चॉइसेज के लिए पहचाने जाने वाले आयुष्मान खुराना एक कमाल के सिंगर भी हैं. 'नज्म नज्म', 'सादी गली आजा', 'पानी दा रंग' जैसे गानों से उन्होंने यह साबित किया है कि वे सिर्फ एक अच्छे एक्टर ही नहीं, बल्कि दिल छू लेने वाले सिंगर भी हैं.

परिणीति चोपड़ा

भले ही परिणीति चोपड़ा ने अब तक सीमित फिल्में की हों, लेकिन 'माना के हम यार नहीं', 'तेरी मिट्टी (फीमेल वर्जन)' जैसे गानों से उन्होंने अपनी आवाज का जादू चलाया है. उनकी आवाज में एक नर्मी है, जो सीधे दिल को छू जाती है. ये कलाकार न सिर्फ पर्दे पर अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित करते हैं, बल्कि अपनी सुरीली आवाज़ से भी लाखों दिलों को जीत चुके हैं.

ये भी पढ़े: वीर पहाड़िया से ईशान खट्टर: ये हैं वो टॉप 6 एक्टर्स जिन्हें आप थ्रिलर फिल्म में देखना चाहेंगे ?

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com