Sidharth Malhotra Birthday: जब अपना निजी खर्चा निकालने के लिए मॉडलिंग करते थे सिद्धार्थ मल्होत्रा...

Sidharth Malhotra Birthday Special: क्या आप जानते हैं कि एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. इसके बाद सिद्धार्थ ने कई ब्रांड्स के साथ काम किया.

विज्ञापन
Read Time: 15 mins

Sidharth Malhotra Birthday Special : बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) का आज जन्मदिन है. सिद्धार्थ का जन्म 16 जनवरी 1985 को दिल्ली (Delhi) में हुआ था. उन्होंने अपने स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई दिल्ली से ही की थी. आज हम सिद्धार्थ के जन्मदिन के मौके पर उनकी जिंदगी से जुड़ी कई बातों के बारे में बताने वाले हैं. 

निजी खर्च करने के लिए किया यह काम

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपना निजी खर्चा पूरा करने के लिए मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा. सिद्धार्थ ने कई ब्रांड्स के (Brands) साथ काम किया. सिद्धार्थ ने मॉडलिंग लाइन में भी काफी नाम भी कमाया. जिसके बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया में अपना कदम रखा और पहचान हासिल की. 

Advertisement

इस फिल्म से करने वाले थे डेब्यु

वैसे सिद्धार्थ मल्होत्रा साल 2008 में आई बॉलीवुड फिल्म फैशन (Fashion) से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले थे. हालांकि मॉडलिंग मैगजीन के कॉन्ट्रैक्ट की वजह से यह बात नहीं बन सकी और वह इस फिल्म में काम नहीं कर पाए.

इस फिल्म से किया था बॉलीवुड में डेब्यू

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 2012 में आयी फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर (Student Of The Year) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. वहीं दूसरी तरफ आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और वरुण धवन (Varun Bhatt) ने भी इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट रही. इसी फिल्म से सिद्धार्थ मल्होत्रा का कैरियर बॉलीवुड में चमक गया.

Advertisement

यह भी पढ़ें :अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में खरीदा करोड़ों का प्लॉट, राम मंदिर से महज 15 मिनट की दूरी पर बनाएंगे आलीशान घर

पेट लवर हैं सिद्धार्थ

सिद्धार्थ मल्होत्रा को जानवरों से बहुत प्यार है. उनके पास एक कुत्ता भी था, जिसका नाम ऑस्कर था. वह सोशल मीडिया पर अक्सर ऑस्कर के साथ फोटोज शेयर करते थे. वहीं शूटिंग से समय निकालकर वह अपने ऑस्कर के साथ वर्कआउट भी करते थे.

Advertisement

इस फिल्म में नजर आने वाले हैं सिद्धार्थ

सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही फिल्म योद्धा (Yodha) में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में सिद्धार्थ के साथ दिशा पाटनी (Disha Patani) और राशि खन्ना (Raashi Khanna) नजर आएंगी. यह फिल्म 15 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

यह भी पढ़ें : Bollywood News : सुबह की फ्लाइट लेना पड़ा राधिका आप्टे भारी, पैसेंजरों के साथ एयरोब्रिज में हुई लॉक