विज्ञापन

बर्थडे स्पेशल: 'गोलमाल' से '3 इडियट्स' तक, शरमन जोशी की ये जरूर देखने वाली फिल्में

Sharman Joshi Latest: साल 2006 में रिलीज हुई इस फिल्म ने इस साल दो दशक पूरे कर लिए हैं. राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक कल्ट क्लासिक मानी जाती है. इसे गोल्डन ग्लोब और ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री भी चुना गया था. फिल्म में शरमन ने शिवराम राजगुरु का किरदार निभाया था.

बर्थडे स्पेशल: 'गोलमाल' से '3 इडियट्स' तक, शरमन जोशी की ये जरूर देखने वाली फिल्में
bollywood news

Sharman Joshi Latest: आप उन्हें राजू रस्तोगी के नाम से जानते हैं, तो वहीं लक्ष्मण के किरदार में भी उन्होंने खूब हंसाया है. यही है उनकी शानदार रेंज है. सालों से शरमन जोशी (Sharman Joshi) ने धोल, हैलो, स्टाइल जैसी कई फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाकर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है. थिएटर बैकग्राउंड से आने वाले शरमन अपनी अलग शैली के लिए जाने जाते हैं, जो उन्हें भीड़ से अलग बनाती है. उन्होंने 1999 में नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म गॉडमदर से डेब्यू किया था और तब से लेकर आज तक उनका सफर शानदार रहा है. उनके जन्मदिन के मौके पर आइए नजर डालते हैं उनकी बेहतरीन फिल्मों पर

रंग दे बसंती

साल 2006 में रिलीज हुई इस फिल्म ने इस साल दो दशक पूरे कर लिए हैं. राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक कल्ट क्लासिक मानी जाती है. इसे गोल्डन ग्लोब और ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री भी चुना गया था. फिल्म में शरमन ने शिवराम राजगुरु का किरदार निभाया था.

3 इडियट्स

राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित यह फिल्म दोस्ती, कॉलेज लाइफ और जिंदगी के सबक पर आधारित है. शरमन जोशी का राजू रस्तोगी का किरदार आज भी दर्शकों के दिलों में बसा हुआ है.

लाइफ इन अ... मेट्रो

अनुराग बसु  की इस फिल्म में शरमन ने राहुल का किरदार निभाया, जो भिलाई से मुंबई अपने सपनों को पूरा करने आता है. यह फिल्म क्रिटिकली काफी सराही गई थी.

गोलमाल

शरमन जोशी की फिल्मोग्राफी की बात हो और गोलमाल का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता. लक्ष्मण के किरदार में उन्होंने अपनी कॉमिक टाइमिंग और मासूमियत से दर्शकों को खूब हंसाया.

फेरारी की सवारी

इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में शरमन ने रुस्तम का किरदार निभाया, जो अपने बेटे के लिए हर हद पार कर जाता है. एक पिता के रूप में उनकी सादगी भरी परफॉर्मेंस ने दिल जीत लिया.

ये भी पढ़ें: Ashish Vidyarthi Exclusive: 'कहानीबाज जीत और हार की कहानी, लोग हंस भी रहे और भावुक भी हो रहे..'

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close