Bahubali Latest: बाहुबली (Bahubali) फ्रैंचाइजी भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े ब्रांड्स में से एक हैं. यह दुनिया भर में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय सामग्री में से एक है और इसकी अपनी एक अलग पहचान है. जहां थिएटरों में इसने रिकॉर्ड तोड़े और नए बेंचमार्क सेट किए, वहीं अब मेकर्स इसे 'बाहुबली: द इटरनल वॉर' के साथ एक नए लेवल पर ले गए हैं, जिसके टीजर ने ही ग्लोबल लेवल पर लहर पैदा कर दी है. अब एक और बड़ा ग्लोबल इम्पैक्ट डालते हुए, इस फिल्म को प्रतिष्ठित एनेसी इंटरनेशनल एनिमेशन फिल्म फेस्टिवल के लिए चुना गया है.
दुनिया भर में चर्चा
'बाहुबली: द इटरनल वॉर' अपनी रिलीज से काफी पहले ही दुनिया भर में चर्चा बटोर रही है. एनेसी इंटरनेशनल एनिमेशन फिल्म फेस्टिवल के 'वर्क इन प्रोग्रेस' (Work in Progress) सेगमेंट में चुने जाने के साथ, यह फिल्म उन चुनिंदा भारतीय एनिमेशन फिल्मों में शामिल हो गई है. जिन्हें इस प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म पर दिखाया जाएगा. खास बात यह है कि 'स्पाइडर-वर्स' और 2025 में बेस्ट एनिमेशन का ऑस्कर जीतने वाली फिल्म 'फ्लो' (Flow) भी इसी सेगमेंट का हिस्सा रह चुकी हैं, जो बाहुबली फ्रैंचाइजी के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है. 'बाहुबली: द इटरनल वॉर' के मेकर्स ने जो टॉप-नॉच क्वालिटी और टेक्निकल बारीकियां हासिल की हैं, टीजर में ही साफ नजर आ रही थीं. इसके साथ ही, इस फ्रैंचाइजी ने निश्चित रूप से भारतीय एनिमेशन सिनेमा के स्तर को ऊपर उठाया है और वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत छाप छोड़ी है.
आखिरी हफ्ते में फ्रांस
एनेसी इंटरनेशनल एनिमेशन फिल्म फेस्टिवल हर साल जून के आखिरी हफ्ते में फ्रांस के एनेसी शहर में होता है. यह अलग-अलग तकनीकों (ट्रेडिशनल, कट-आउट, क्लेमेशन, CGI, आदि) से बनी एनिमेटेड फिल्मों के बीच एक कॉम्पिटिशन है. फेस्टिवल के दौरान, शहर के सिनेमाघरों में फिल्मों की स्क्रीनिंग के अलावा, शहर के केंद्र में झील और पहाड़ों के बीच 'पाक्वियर' (Pâquier) पर एक ओपन-एयर नाइट प्रोजेक्शन भी आयोजित किया जाता है. फेस्टिवल के टॉपिक के हिसाब से विशाल स्क्रीन पर क्लासिक या हालिया फिल्में दिखाई जाती हैं. शनिवार शाम को सभी पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा की जाती है.
ये भी पढ़ें: ‘भूत बंगला' फीवर, अक्षय कुमार के अनोखे अंदाज ने देशभर में मचाया धमाल