विज्ञापन
This Article is From Oct 08, 2025

'बाहुबली: द एपिक’ का रनटाइम आया सामने, 'पुष्पा 2' से भी है छोटा

Baahubali: The Epic : जैसे-जैसे रिलीज की तारीख करीब आ रही है, खबर है कि इस एपिक का रनटाइम, जो दोनों फिल्मों को जोड़ता है, लगभग 3 घंटे 40 मिनट का होगा.

'बाहुबली: द एपिक’ का रनटाइम आया सामने, 'पुष्पा 2' से भी है छोटा
baahubali the epic

Baahubali: The Epic : एस.एस. राजामौली (S. S. Rajamouli) की बड़ी फिल्म फ्रैंचाइजी बाहुबली इंडियन सिनेमा में एक बड़ा बदलाव लेकर आई. दोनों हिस्सों, बाहुबली: द बिगिनिंग और बाहुबली: द कंक्लूजन ने भारत में फिल्म बनाने के तरीके ही बदल दिए और भारतीय सिनेमा को दुनिया भर में पहचान दिलाई. फिल्मों ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्मेंस दिया और नए स्टैंडर्ड सेट किए थे और हर उम्र के दर्शकों से भरपूर प्यार पाया. अब इस विरासत को सेलिब्रेट करने के लिए मेकर दोनों हिस्सों को मिलाकर बाहुबली: द एपिक (Baahubali the epic) पेश कर रहे हैं. जो इस टाइमलेस कहानी का री-एडिटेड और रीमास्टर वर्जन है और यह इस महीने सिनेमा घरों में रिलीज हो रहा है.

दोनों फिल्मों को जोड़ता है

जैसे-जैसे रिलीज की तारीख करीब आ रही है, खबर है कि इस एपिक का रनटाइम, जो दोनों फिल्मों को जोड़ता है, लगभग 3 घंटे 40 मिनट का होगा. दिलचस्प बात यह है कि यह रनटाइम पुष्पा: द रूल – रीलोडेड वर्जन से भी कम है. यह वाकई में एक बड़ा कारनामा है, क्योंकि दो भव्य कहानियों को एक सुगठित सिनेमाई अनुभव में पिरोया गया है और कहानी की रफ्तार भी बनाए रखी गई है. इस नए अंदाज वाली पेशकश के साथ, फैंस बाहुबली की भव्यता, भावनाओं और शानदार विज़ुअल्स को फिर से जी सकेंगे, जिसने भारतीय सिनेमा में इसे ऐतिहासिक मुकाम दिलाया.

सिंगल-फिल्म वर्जन के रूप में

'बाहुबली: द एपिक' को बाहुबली कहानी के सिंगल-फिल्म वर्जन के रूप में बताया गया है. जिसमें दोनों फिल्मों के फुटेज को नए टेक्निकल सुधार, पहले से मौजूद या अब तक न देखे गए सींस और कुछ चुनिंदा बदलाव शामिल हैं. एक ही फिल्म में दो मेगा ब्लॉकबस्टर का जादू देखने के लिए दर्शक तैयार हैं, जिससे फिल्म को लेकर उत्साह अपने सातवें आसमान पर है. यह फिल्म 31 अक्टूबर 2025 को आईमैक्स, 4डीएक्स, डी-बॉक्स, डॉल्बी सिनेमा, और ईपीआईक्यू सहित कई प्रीमियम फॉर्मेट में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इसे तेलुगु, तमिल, हिंदी और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: क्या संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' को लेकर आने वाला है बड़ा अपडेट?

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com