Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या की भीड़ में आलिया को संभालते दिखे रणबीर, वीडियो हुआ वायरल

Ranbir And Alia In Ayodhya Ram Mandir : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणबीर कपूर, आलिया भट्ट भीड़ में प्राण प्रतिष्ठा में जाते हुए नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 7 mins

Ranbir And Alia In Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या (Ayodhya) में बीते दिनों श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा बड़े धूमधाम से हुआ. इस अवसर पर बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज भी शामिल हुए. बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भी इस प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचे थे. आलिया- रणबीर का अयोध्या का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में है, क्या हम आपको बताते हैं.

यह भी पढ़ें : Fighter Star Cast Fees : ऋतिक या दीपिका किसने ली है ज्यादा फीस? जानिए यहां

आलिया को सुरक्षित करते नजर आए रणबीर

 इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणबीर कपूर, आलिया भट्ट भीड़ से गुजरते हुए प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जाते हुए नजर आ रहे हैं. आलिया भट्ट भीड़ में खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है. जबकि रणबीर कपूर, आलिया भट्ट को सुरक्षित करते हुए दिख रहे हैं.

पारम्परिक वेशभूषा में नजर आए रणबीर-आलिया

आप वीडियो में देख सकते हैं कि रणबीर कपूर और आलिया पारम्परिक वेशभूषा में नजर आ रहे हैं. रणबीर कपूर ने सफेद कलर का कुर्ता पहना हुआ है. वहीं आलिया भट्ट नीले कलर की साड़ी में बहुत ही सुंदर दिखाई दे रही हैं.

Advertisement

यह एक्टर्स भी हुए शामिल

अयोध्या में हुए राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में रणबीर-आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana), माधुरी दीक्षित ( Madhuri Dixit) श्री राम नेने ( Shri Ram Nene), रजनीकांत (Rajinikanth), रोहित शेट्टी (Rohit Shetty), राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) जैसे सेलिब्रिटीज नजर आए.

कई बॉलीवुड सिंगर्स भी पहुंचे अयोध्या

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनने के लिए बॉलीवुड के कई सिंगर्स भी अयोध्या पहुंचे. इनमें अनुराधा पौडवाल (Anuradha Paudwal), हरिहरन (Hariharan), सोनू निगम (Sonu Nigam) जैसे सिंगर्स इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने.

यह भी पढ़ें : Box Office Update : 'हनुमान' की ताबड़तोड़ कमाई जारी, इन फिल्मों को पछाड़कर निकली आगे?