विज्ञापन
This Article is From Sep 17, 2025

पीएम मोदी के जन्मदिन पर अनुपम-किरण खेर ने खास अंदाज में दी बधाई

Anupam-Kirron wished PM Modi: अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. प्रभु आपको लंबी और स्वस्थ आयु प्रदान करे.

पीएम मोदी के जन्मदिन पर अनुपम-किरण खेर ने खास अंदाज में दी बधाई
pm modi birthday

Anupam-Kirron wished PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) बुधवार को अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर काफी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं. हाल ही में बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट शेयर कर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने वीडियो में पीएम मोदी के साथ एक अनुभव साझा करते हुए उनके नेतृत्व की तारीफ की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को उस समय से जानते हैं, जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे. जब एक्टर पहली बार गुजरात में उनसे मिले थे तब पीएम मोदी ने बड़े गर्वजोशी के साथ उनका स्वागत किया था.

कैप्शन में ये कहा

अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. प्रभु आपको लंबी और स्वस्थ आयु प्रदान करे. अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. प्रभु आपको लंबी और स्वस्थ आयु प्रदान करे.आप आने वाले कई सालों तक ऐसे ही उदारता की भावना से देश का नेतृत्व करें. मेरी मां भी आपको ढेर सारा प्यार भेज रही है. वह कह रही थी कि उनकी आपसे बात कराई जाए. आपकी माता जी की अनुपस्थिति में वह आपको आशीर्वाद देगी. मां कितनी मासूम होती हैं, एक बार फिर हैप्पी बर्थडे मोदी जी, जय हिंद.

किरण खेर ने भी दी बधाई

एक्ट्रेस किरण खेर ने इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी के साथ एक फोटो शेयर कर उनको जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने पोस्ट के जरिए पीएम मोदी के नेतृत्व को देश के लिए एक मजबूत आधार बताया और स्वस्थ जीवन की कामनाएं की. उन्होंने कैप्शन में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. आपका ईमानदार और निडर नेतृत्व देश को उज्जवल भविष्य की ओर ले जा रहा है. ईश्वर आपको स्वस्थ सशक्त बनाए रखे.

ये भी पढ़े: प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने दी बधाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com