विज्ञापन
This Article is From Nov 20, 2025

56वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में अनुपम खेर की इन फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग

Anupam Kher Latest: अनुपम खेर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि उत्साहित और सम्मानित महसूस कर रहा हूं. इस साल 56वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में मुझे अपनी तीन फिल्मों के प्रदर्शन का सौभाग्य और सम्मान मिला है.

56वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में अनुपम खेर की इन फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग
bollywood news

Anupam Kher Latest: बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. वह अपने पल-पल की जानकारी अपने फैंस के बीच शेयर करते हैं. दूसरी तरफ एक्टर की फिल्म तन्वी: द ग्रेट भी काफी समय से चर्चाओं में है. अनुपम खेर ने खुद इस फिल्म का निर्देशन किया है. यह फिल्म लगातार अवार्ड भी जीत रही है. अब उनकी यह फिल्म 56वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएगी. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी फिल्म तन्वी: द ग्रेट और द बंगाल फाइल्स को लेकर जानकारी दी है.

एक्टर ने ये कहा

अनुपम खेर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि उत्साहित और सम्मानित महसूस कर रहा हूं. इस साल 56वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में मुझे अपनी तीन फिल्मों के प्रदर्शन का सौभाग्य और सम्मान मिला है. इसमें हमारी होम प्रोडक्शन की फिल्म तन्वी: द ग्रेट, विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द बंगाल फाइल्स और फिल्म कैलोरी शामिल है. उन्होंने आगे लिखा कि मैं इस प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सव में एक मास्टर क्लास भी आयोजित करूंगा. जिसका विषय होगा हार मानना कोई विकल्प नहीं है. बहुत लोग ऐसे होते हैं जिन्हें अपने काम को प्रदर्शित करने का मौका मिलता है. मैं उनमें से एक हूं, मेरे 41 साल के करियर और 549 फिल्मों के बाद यह साल मेरे लिए बेमिसाल रहा है. चलिए सिनेमा की भावना का जश्न मनाते हैं गोवा में.

आज से शुरू हुआ महोत्सव

यह महोत्सव आज यानी गुरुवार से गोवा में शुरू हो चुका है. इस महोत्सव में बॉलीवुड के काफी निर्माता, निर्देशक और एक्टर्स के आने की उम्मीद जताई जा रही है. फेस्टिवल 8 दिनों तक चलने वाला है. जिसमें दुनिया भर के सेलिब्रिटीज की फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी. इस महोत्सव का उद्देश्य है कि अच्छी फिल्में बनाने के लिए प्रेरित करना है.

ये भी पढ़ें: रवीना टंडन से लेकर करीना कपूर तक, जिन्होंने निभाया कॉप का किरदार

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com