विज्ञापन
This Article is From Nov 21, 2023

किस दिन 'Animal' का ट्रेलर होगा रिलीज़? इस सेलिब्रिटी ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी 

'एनिमल' में बॉबी देओल भी एक खतरनाक अवतार में नजर आने वाले हैं. हाल ही में, निर्माताओं ने फिल्म का गाना 'अर्जन वैली' रिलीज किया था, जिसे फैंस से बहुत प्यार मिला.

किस दिन 'Animal' का ट्रेलर होगा रिलीज़? इस सेलिब्रिटी ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी 

Animal Trailer: फिल्म एनिमल (Animal) का फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं, जब से फिल्म का पहला लुक सामने आया है तब से लोगों के बीच इस फिल्म को लेकर अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है. फिर वो फिल्म की स्टारकास्ट से लेकर फिल्म के सॉन्ग क्यों न हों. सभी ने दर्शको का ध्यान अपनी तरफ खींचा है.अब फैंस बस फिल्म के ट्रेलर रिलीज़ का इंतज़ार कर रहे हैं. एनिमल के टीज़र को जिस तरह से लोगों का प्यार मिल रहा है उम्मीद है कि इसके ट्रेलर को भी उतना प्यार मिलेगा. हालांकि,अब ट्रेलर को लेकर लोगों का एक्साइटमेंट लेवल बढ़ता जा रहा है. वहीं अब अपने फैंस को खुश करते हुए एनिमल के मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज़ की जानकारी शेयर कर दी है.

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), रश्मिका मंदना (Rashmika Mandana), बॉबी देओल (Bobby Deol) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) स्टारर मूवी एनिमल को लेकर फैंस के बीच काफी बज बना हुआ है. फिल्म 10 दिन बाद सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है.इससे पहले फैंस ट्रेलर का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है.अब ऐसे में अपने फैंस को खुश करते हुए डायरेक्टर संदीप वांगा रेड्डी ने ट्रेलर से जुड़ी एक जानकारी शेयर की है. डायरेक्टर संदीप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रणबीर के साथ एक फोटो शेयर करते हुए उसमें ट्रेलर की रिलीज़ डेट शेयर की है.

कब आया था ट्रेलर 

संदीप वांगा रेड्डी ने रणबीर कपूर के साथ एक ब्लैक एंड वाइट फोटो शेयर की है. इस फोटो के ऊपर ट्रेलर ऑन 23 नवंबर 2023 लिखा हैं. ट्रेलर की रिलीज़ डेट जानकार फैंस काफी खुश और एक्साइटेड हैं. बता दें की एनिमल का टीज़र सितम्बर में रणबीर कपूर के बर्थडे पर रिलीज़ किया गया था, जिसपर उनके फैंस ने जमकर प्यार बरसाया था. ऐसे में अब फिल्म के ट्रेलर से भी यही उम्मीद की जा रही है.

कब रिलीज होगी 'एनिमल'

'एनिमल' में बॉबी देओल भी एक खतरनाक अवतार में नजर आने वाले हैं. हाल ही में, निर्माताओं ने फिल्म का गाना 'अर्जन वैली' रिलीज किया था, जिसे फैंस से बहुत प्यार मिला. इससे पहले फिल्म के गाने 'हुआ मैं', 'सतरंगा ' और 'पापा मेरी जान' भी रिलीज किए जा चुके हैं. बता दें कि यह फिल्म 1 दिसंबर, 2023 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. 

ये भी पढ़े:हजारों लोगों के सामने सपना चौधरी ने लगाए ठुमके... लोगों ने जमकर लुटाया प्यार, अंदर देखें वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close