Amitabh Bachchan Property: 'बिग बी' ने अयोध्या के बाद अलीबाग में खरीदी प्रॉपर्टी, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

Amitabh Bachchan Purchase Property In Alibag: एक रिपोर्ट के अनुसार यह खबर सामने आई है कि बॉलीबुड स्टार अमिताभ बच्चन ने अलीबाग में करोड़ों की जमीन खरीदी है. हालांकि, इस पर अभी तक उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Amitabh Bachchan Purchase Property In Alibag: बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म कलकी 2898 एडी (Kalki 2898 AD) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. बीते दिनों फिल्म से अमिताभ बच्चन का एक लुक भी वायरल हुआ है. जिसको दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. दूसरी तरफ अमिताभ बच्चन ने अलीबाग (Alibag) में एक जमीन खरीदी है. जिसको लेकर वह दोबारा सुर्खियों में आ गए हैं.

'बिग बी' ने अलीबाग में खरीदी जमीन

एक रिपोर्ट के अनुसार यह खबर सामने आई है कि एक्टर अमिताभ बच्चन ने अलीबाग में 10 करोड़ रुपए की जमीन खरीदी है. यह जमीन हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा से 10,000 वर्ग फुट जमीन खरीदी गई है. हालांकि एक्टर ने अभी इस बात पर कोई भी रिएक्शन नहीं दिया है.

Advertisement

अयोध्या में भी खरीदी थी जमीन

एक्टर अमिताभ बच्चन ने इस साल जनवरी में अयोध्या (Ayodhya) में भी 14.5 करोड़ रुपए की जमीन खरीदी थी. एक रिपोर्ट के अनुसार यह कहा गया था कि बिग बी ने 10,000 वर्ग फुट में फैली जमीन खरीदी है. जिसकी कीमत 14.5 करोड़ रुपए है. हालांकि अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन से कुछ समय पहले ही यह जमीन खरीदी गई थी.

यह एक्टर्स भी अलीबाग में खरीद चुके हैं जमीन

बॉलीवुड एक्टर्स अक्सर प्रॉपर्टी में अपना इन्वेस्टमेंट करते हुए दिखाई देते हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार एक्टर अमिताभ बच्चन के अलावा शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), रणवीर सिंह (Ranveer Singh), अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) जैसे एक्टर्स भी अलीबाग में प्रॉपर्टी खरीद चुके हैं. यह एक्टर्स अपना छुट्टियां मनाने के लिए अलीबाग रवाना हो जाते हैं. जहां वह अपने घर में अपने परिवार के साथ समय बिताते हैं. अमिताभ बच्चन की फिल्म कलकी 2898 एडी जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. यह फिल्म 9 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

ये भी पढ़े: Exclusive Interview: मनोज बाजपेयी ने Family Man Season 3 को लेकर दिया बड़ा अपडेट, कहा-'15 दिन के अंदर...'

Advertisement