विज्ञापन
This Article is From Feb 25, 2026

तांत्रिक बने अक्षय कुमार, 'भूत बंगला' के पहले गाने की झलक आई सामने

Bhoot bangla Latest: अक्षय कुमार के इस गाने की झलक हॉरर कॉमेडी से भरी हुई दिखाई दे रही है. जिसको देखकर थोड़ा सा डर लगेगा, लेकिन एक्टर के एक्सप्रेशन सबको हंसने पर मजबूर कर देंगे. 'राम जी जाकर भला करेंगे' गाने की म्यूजिक बीट भी काफी शानदार है.

तांत्रिक बने अक्षय कुमार, 'भूत बंगला' के पहले गाने की झलक आई सामने
bollywood news

Bhoot bangla Latest: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म भूत बंगला (Bhoot bangla) के पोस्टर और रिलीज डेट के अनाउंसमेंट ने दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा कर दी है. अब फिल्म के पहले गाने की झलक रिलीज कर दी गई है और साथ यह बता दिया है कि इसका पूरा गाना कब रिलीज होगा. 'भूत बंगला' का पहला गाना 'राम जी जाकर भला करेंगे' का टीजर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. जिसमें अक्षय कुमार तांत्रिक अवतार में नजर आ रहे हैं और उनके आसपास भूतों की टोली भी दिख रही है.

हॉरर कॉमेडी से भरा

अक्षय कुमार के इस गाने की झलक हॉरर कॉमेडी से भरी हुई दिखाई दे रही है. जिसको देखकर थोड़ा सा डर लगेगा, लेकिन एक्टर के एक्सप्रेशन सबको हंसने पर मजबूर कर देंगे. 'राम जी जाकर भला करेंगे' गाने की म्यूजिक बीट भी काफी शानदार है. जिसको सुनने के बाद लग रहा है कि दर्शक गाने को जरूर पसंद करेंगे. अब पूरा गाना सुनने के लिए दर्शकों को कल तक इंतजार करना होगा.  क्योंकि पूरा गाना कल रिलीज होगा. एक्टर ने गाने की जानकारी सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर दी है और लिखा है कि मैं अपने भूतों के साथ तैयार हूं, क्या आप हैं? 'राम जी जाकर भला करेंगे' का गाना कल निकलेगा.

इस दिन होगी रिलीज

अक्षय कुमार की यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अक्षय कुमार को अपनी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं. क्योंकि एक्टर की पिछली फिल्म जॉली एलएलबी 3 बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक रही थी. अक्षय कुमार काफी लंबे समय से अपनी एक हिट फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. 'भूत बंगला' के अलावा एक्टर के पास कई फिल्म में पाइप लाइन में हैं. जिसमें 'वेलकम टू द जंगल', 'हैवान' जैसी फिल्में शामिल हैं.

यह भी पढ़ें : क्या प्रियंका चोपड़ा ने कॉपी किया उर्वशी रौतेला का कान्स क्लच?

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com