विज्ञापन
This Article is From Mar 05, 2026

अक्षय कुमार ने 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' पर अपनी सबसे बड़ी इच्छा बताई, परिवार के साथ समय बिताना

Wheel of Fortune Latest: अपने खास विनम्र अंदाज और चुटीलेपन के साथ जवाब देते हुए अक्षय कुमार ने मुस्कुराते हुए सबसे पहले कहा कि मेरी ख्वाहिश है कि ये आखिरी सवाल हो और पूरे सेट पर हंसी की गूंज फैल गई.

अक्षय कुमार ने 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' पर अपनी सबसे बड़ी इच्छा बताई, परिवार के साथ समय बिताना
bollywood news

Wheel of Fortune Latest: व्हील ऑफ फॉर्च्यून (Wheel of Fortune) के ताजा एपिसोड में एक बेहद भावुक और प्रेरणादायक लम्हा देखने को मिला, जब बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने जिंदगी में परिवार की अहमियत पर खुलकर बात की. एक दिलचस्प बातचीत के दौरान, कंटेस्टेंट नमिता ने बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार अक्षय कुमार से सवाल किया कि सब कुछ लाइफ में इतना कुछ अचीव कर लिया है, जो कि बहुत अच्छा है. आप हाईएस्ट टैक्स पेयर भी रहे हो. अब ऐसी कौन-सी चीज है लाइफ में जो आपकी ख्वाहिश है.

अंदाज और चुटीलेपन के साथ जवाब

अपने खास विनम्र अंदाज और चुटीलेपन के साथ जवाब देते हुए अक्षय कुमार ने मुस्कुराते हुए सबसे पहले कहा कि मेरी ख्वाहिश है कि ये आखिरी सवाल हो और पूरे सेट पर हंसी की गूंज फैल गई. लेकिन इसके तुरंत बाद उन्होंने एक ऐसी बात कही जिसने सबके दिल को गहराई से छू लिया और साथ में एक और ख्वाहिश हो, मेरी इच्छा है कि मैं अपने परिवार के साथ और ज्यादा समय बिता सकूं. अपने दिल को और खोलते हुए, अभिनेता ने अपनी निजी जिंदगी की एक दुर्लभ झलक साझा की. उन्होंने कहा कि ऐसा तो मैं आपको बता दूं, मैं साल के 365 दिनों में से 120 दिन सिर्फ अपने परिवार के लिए निकालता हूं, लेकिन वो भी कम लगते हैं.

खूबसूरत मैसेज लेकर आया 

यह एपिसोड एक खूबसूरत मैसेज लेकर आया कि चाहे इंसान कितना भी बड़ा स्टार क्यों न हो या कितनी भी उपलब्धियां क्यों न हासिल कर ले, अपने अपनों के साथ बिताया गया समय ही सबसे कीमती होता है. अक्षय कुमार ने अपने दिल से निकले शब्दों के जरिए एक बार फिर साबित कर दिया कि असली सफलता उसी में है कि हम अपने प्रियजनों के लिए वक्त निकाल पाएं.

यह भी पढ़ें : Urvashi Rautela की तस्वीरों ने जगाई पुरानी यादें, फैंस ने की दिग्गज सुंदरी Madhubala से तुलना

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com