विज्ञापन
This Article is From Apr 06, 2026

'व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ के कंटेस्टेंट की कविता से अक्षय कुमार हुए प्रभावित

Akshay Kumar Latest: सेगमेंट के दौरान अक्षय ने कंटेस्टेंट प्रिया से बातचीत की और बताया कि उनकी 'इश्क वाला' कविता ऑनलाइन काफी लोकप्रिय है. उत्सुकता से उन्होंने पूछा कि क्या प्रिया ने कभी अपनी प्रेम कहानी पर आधारित कुछ लिखा है.

'व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ के कंटेस्टेंट की कविता से अक्षय कुमार हुए प्रभावित
bollywood news

Akshay Kumar Latest: व्हील ऑफ फॉर्च्यून का आने वाला एपिसोड मंच पर कविता और भावनाओं का खूबसूरत संगम लेकर आ रहा है. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपनी गर्मजोशी और आकर्षण से इस एपिसोड को खास बना दिया, जहां उनकी और प्रिया की कविताई बातचीत ने सबके चेहरे पर मुस्कान ला दी.

कविता ऑनलाइन

सेगमेंट के दौरान अक्षय ने कंटेस्टेंट प्रिया से बातचीत की और बताया कि उनकी 'इश्क वाला' कविता ऑनलाइन काफी लोकप्रिय है. उत्सुकता से उन्होंने पूछा कि क्या प्रिया ने कभी अपनी प्रेम कहानी पर आधारित कुछ लिखा है. प्रिया ने हां कहा कि लेकिन ट्विस्ट के साथ बताया कि उनकी कविता उस प्रेम पर है जो अभी तक सच नहीं हुआ. इसके बाद प्रिया ने अपनी भावुक और रिलेटेबल कविता सुनाई, जिसमें पुराने जमाने के रोमांस और आज की लाइफस्टाइल का खूबसूरत विरोधाभास दिखा स्मार्टफोन के दौर में हाथ से लिखे खत की तलाश, कॉफी कल्चर में अदरक वाली चाय की चाहत और इंस्टाग्राम स्टोरीज के बीच सार्थक बातचीत की कमी. उनकी प्रस्तुति पर दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाईं. अक्षय कुमार प्रभावित होकर बोले कि उन्होंने जिंदगी में कई कविताएं सुनी हैं, लेकिन यह कविता वाकई अलग है. जब उन्होंने पूछा कि यह कविता कब लिखी गई थी, तो प्रिया ने बताया कि इसे उन्होंने 2019 में लिखा था और अब इसे 2026 के लिए अपग्रेडट किया है.

कोई और कविता 

माहौल को मजेदार बनाए रखने के लिए अक्षय ने दर्शकों से पूछा कि क्या कोई और कविता लिखता है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में प्रिया के पति, जिन्हें मिस्टर 99 कहा जाता है, को आमंत्रित किया. उन्होंने अपनी पत्नी के लिए लिखी एक मजेदार कविता सुनाई, जिस पर सब हंस पड़े और तालियां बजाई. व्हील ऑफ फॉर्च्यून के ऐसे पल असली लोगों की प्रतिभा और भावनाओं को सामने लाते हैं, जहां प्यार साधारण अभिव्यक्तियों के जरिए जिंदा होता है.

यह भी पढ़ें : Exclusive Interview: मनोज जोशी ने बताया भारत का इतिहास, कहा- 'राष्ट्र सर्वोपरि है..'

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com