विज्ञापन
This Article is From Sep 30, 2025

'महाकाली' में असुर गुरु शुक्राचार्य बनेंगे अक्षय खन्ना, पोस्टर हुआ जारी

Akshay Khanna In Mahakali: हाल ही में मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें अक्षय कुमार के किरदार से पर्दा उठ गया है. उन्होंने पोस्टर शेयर करके बताया है कि महाकाली में असुर गुरु शुक्राचार्य की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे.

'महाकाली' में असुर गुरु शुक्राचार्य बनेंगे अक्षय खन्ना, पोस्टर हुआ जारी
bollywood news

Akshay Khanna In Mahakali: इन दिनों आने वाली फिल्म महाकाली (Mahakali) सुर्खियों में बनी हुई है. बता दें, काफी समय से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में पौराणिक फिल्में बन रही हैं. जिनको दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. ये फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही हैं. अब फिल्म महाकाली चर्चा का विषय बन गई है, फिल्म न सिर्फ अपनी कहानी के लिए खास है बल्कि इसमें बॉलीवुड के जाने माने एक्टर अक्षय खन्ना (Akshay Khanna) की एंट्री हो चुकी है. ऐसा पहली बार हो रहा है कि एक्टर तेलुगू सिनेमा में दिखने जा रहे हैं. यह खबर आने के बाद अक्षय खन्ना के फैंस उनको फिल्म में देखने के लिए काफी बेताब हैं.

किरदार से पर्दा उठा

हाल ही में मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें अक्षय कुमार के किरदार से पर्दा उठ गया है. उन्होंने पोस्टर शेयर करके बताया है कि महाकाली में असुर गुरु शुक्राचार्य की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे. यह किरदार अक्षय खन्ना के लिए बिल्कुल नया और एक अनोखा अनुभव होगा. पोस्टर में एक्टर बहुत ही खास अंदाज नजर आ रहे हैं. उनका पहनावा साधु जैसा है, साथ ही लंबे सफेद बाल, दाढ़ी और चमकदार आंखें नजर आ रही हैं. इस किरदार में विवेक और शक्ति दोनों दिख रही है.

निर्देशक ने क्या कहा? 

पोस्टर को पोस्ट करते हुए निर्देशक प्रशांत ने कहा कि देवताओं की छाया में विद्रोह की सबसे प्रखर ज्वाला उठी. महाकाली में असुर गुरु शुक्राचार्य के रूप में अक्षय खन्ना हैं. शुक्राचार्य हिंदू पौराणिक कथाओं में एक सम्मानित गुरु माने जाते हैं जो असुरों के मार्गदर्शक हैं. उनके पास संजीवनी मंत्र है, जिसे जीवन वापस लाने की शक्ति कहा जाता है . अक्षय खन्ना इस किरदार में गुरु की आध्यात्मिक शांति के साथ-साथ अंदर छुपी रणनीति की भावनाओं को दर्शाते हुए दिखाई देंगे.

ये भी पढ़ें: Exclusive Interview: 500 नए गायकों को करेंगे लॉन्च, अनूप जलोटा का बड़ा ऐलान

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com