विज्ञापन

'दो दीवाने सहर में’ की एडवांस बुकिंग ओपन, इस अनोखी प्रेम कहानी देखने को हो जाएं तैयार

Do Deewane Seher Mein Latest: प्यार के सबसे सच्चे और ईमानदार रूप को पर्दे पर उतारते हुए, यह फिल्म आज के दौर के रिश्तों के उतार-चढ़ाव और उनकी संवेदनशीलता को गहराई से दिखाती है.

'दो दीवाने सहर में’ की एडवांस बुकिंग ओपन, इस अनोखी प्रेम कहानी देखने को हो जाएं तैयार
bollywood news

Do Deewane Seher Mein Latest: जी स्टूडियोज और भंसाली प्रोडक्शंस की आने वाली रोमांटिक ड्रामा दो दीवाने सहर में (Do Deewane Seher Mein) को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी बज बना हुआ है. मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की इस जोड़ी को एक नई और 'इम्पर्फेक्ट' लव स्टोरी में देखने के लिए लोग बेताब हैं. यह फिल्म रोमांस को एक अलग अंदाज में पेश करने का वादा करती है, जिसमें खामोशियां, नजरें और लीड एक्टर्स की सहज केमिस्ट्री को खूबसूरती से दिखाया गया है.

रिश्तों के उतार-चढ़ाव

प्यार के सबसे सच्चे और ईमानदार रूप को पर्दे पर उतारते हुए, यह फिल्म आज के दौर के रिश्तों के उतार-चढ़ाव और उनकी संवेदनशीलता को गहराई से दिखाती है. इसके ट्रेलर और गानों ने पहले ही लोगों का उत्साह बढ़ा दिया है, जिससे यह कहानी काफी अपनी सी और दिल को छू लेने वाली लग रही है. फिल्म की रिलीज में अब सिर्फ एक दिन बचा है और मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर एलान कर दिया है कि एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. अब फैन्स बड़े पर्दे पर इस रूहानी रोमांस को देखने के लिए अपनी सीटें बुक कर सकते हैं. जी स्टूडियोज और भंसाली प्रोडक्शंस लेकर आए हैं 'दो दीवाने सहर में' जिसमें मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी लीड रोल में हैं. फिल्म को संजय लीला भंसाली, प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और भारत कुमार रंगा ने 'रवि उद्यावर फिल्म्स' के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है।.'दो दीवाने सहर में' कल यानी 20 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

पहली बार साथ काम किया

सिध्दांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की जोड़ी पहली बार दर्शकों को नजर आने वाली है. जहां ये दोनों पहली बार स्क्रीन पर एक दूसरे से रोमांस करते हुए नजर आएंगे. इन एक्टर्स के फैंस यह देखने के लिए बेताब है कि भंसाली प्रोडक्शंस अब इस फिल्म में नया क्या लेकर आने वाला है. इस फिल्म की रिलीज होने का इंतजार भी काफी बेसब्री से किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें : Sumit Gahlawat बोले- 'Vipul Shah के साथ काम करना उनका अब तक का सबसे विकसित सहयोग'

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close