Medha Shankr In Mahakaleshwar : मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में लगातार ख्यात पहुंच रही है. इसी कड़ी में मंगलवार को एक्ट्रेस मेधा शंकर (Medha Shankr) भी मंदिर पहुंचीं ओर भस्म आरती के दर्शन कर बाबा का आशीर्वाद लिया. दरअसल बॉलीवुड-टॉलीवुड में महाकाल बाबा के प्रति आस्था बढ़ती जा रही हैं. लगातार फिल्म कलाकार निर्माता, निदेशक बाबा के दर्शन के लिए आ रहे हैं.
फिल्म प्रमोशन का आशीर्वाद
इसी के चलते मंगलवार सुबह चर्चित फिल्म 12 फैल की एक्ट्रेस मेधा शंकर दूसरी बार बाबा के दर पर पहुंचीं. उन्होंने करीब दो घंटे तक नंदी हाल में बैठकर शिव आराधना की और भस्म आरती के दर्शन किए ओर बाबा की पूजा कर आशीर्वाद लिया. फिर मेघा का मंदिर प्रबंध समिति की ओर से इंजीनियर शिवाकांत पांडे ने सत्कार किया. इस मौके पर मेघा ने मंदिर की व्यवस्थाओं की तारीफ की. एकता कपूर, सोनू सूद, मनोज वाजपेयी, सुनील शेट्टी ओर अक्षय कुमार फिल्म प्रमोशन कर सफलता के लिए आशीर्वाद लेने आ चुके है. साउथ की एक्ट्रेस नयनतारा श्रीवल्ली, सारा अर्जुन, सिंगर जुबिन नौटियाल आए थे. यश बॉलीवुड स्टार संजय दत्त, सिद्धार्थ मल्होत्रा,आशुतोष राणा, जयाप्रदा, जाह्नवी कपूर बाबा की शरण में पहुंचे थे. सारा अली खान, गोविंदा, रविकिशन,साउथ स्टार यश, राजपाल यादव, मनोज जोशी, शिल्पा शेट्टी, हेमा मालिनी, जया प्रदा, अनुपम खेर,रेखा, अनुराधा पौडवाल, मधुर भंडारकर, टीनू आनंद, दलजीत दोसांझ, मनोज मुंतशिर, अभिनेता उत्कर्ष शर्मा, सिंगर सुनंदा शर्मा, रंजीत, पॉप सिंगर हनी सिंह,कोरियोग्राफर रैमो डिसूजा, बिंदु दारा सिंह भी बाबा के दर पर आ चुके हैं.
क्रिकेटर भी बाबा के भक्त
बता दें, कि भारतीय क्रिकेट टीम के विराट कोहली, एम एस धोनी, केएल राहुल, सुशील शर्मा, शिखर धवन, सूर्य कुमार यादव भी भस्म आरती के दर्शन के लिए आ चुके हैं. वहीं महिला क्रिकेट टीम भी वर्ल्ड कप मैच से पहले ओर बाद में बाबा का आशीर्वाद लेने पहुंची थी.
यह भी पढ़ें : 'भूत बंगला' का नया पोस्टर आउट, अक्षय कुमार ने दिखाई विरासत और मस्ती की झलक