विज्ञापन
This Article is From Nov 26, 2025

आमिर खान ने दर्शकों से की ‘रंगीला’ को थिएटर में दोबारा देखने की अपील

Aamir Khan Latest: वीडियो में आमिर ने उर्मिला मातोंडकर और जैकी श्रॉफ के काम की सराहना करते हुए कहा कि दोनों कलाकारों ने अपनी भूमिकाओं को ऐसे निभाया कि आज भी दर्शकों के जेहन में ताजा हैं.

आमिर खान ने दर्शकों से की ‘रंगीला’ को थिएटर में दोबारा देखने की अपील
bollywood news

Aamir Khan Latest: आमिर खान (Aamir Khan) ने एक भावनात्मक वीडियो संदेश जारी किया. उन्होंने दर्शकों को 28 नवंबर से रंगीला का सिनेमाघरों में नया 4K रिस्टोर वर्जन को सिनेमा हॉल में आकर देखने के लिए कहा. आमिर ने बताया कि यह फिल्म उनके लिए आज भी बेहद खास है. आमिर ने कहा कि रंगीला उनके दिल के सबसे पसंदीदा फिल्मों  में से एक है गाने उस वक्त बहुत बड़े हिट हुए थे. मुन्‍ना का किरदार निभाना मेरे लिए बहुत मजेदार और मनोरंजन से भरा सफर रहा. रामू जी ने कमाल की फिल्म बनाई है. मैं तो यही कहूंगा कि दर्शक जरूर थिएटर में जाकर इसे दोबारा देखें.

उर्मिला मातोंडकर और जैकी श्रॉफ

वीडियो में आमिर ने उर्मिला मातोंडकर और जैकी श्रॉफ के काम की सराहना करते हुए कहा कि दोनों कलाकारों ने अपनी भूमिकाओं को ऐसे निभाया कि आज भी दर्शकों के जेहन में ताजा हैं. उन्होंने राम गोपाल वर्मा की संवेदनशील दृष्टि की तारीफ करते हुए बताया कि उनकी कहानी कहने की शैली ने रंगीला को समय के साथ और भी खास बना दिया है. आमिर ने भावुक होकर अपने दोस्त और सह-कलाकार राजेश जोशी को भी याद किया, जिन्होंने फिल्म में पक्क्या का किरदार निभाया था. उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री ने एक बेहतरीन कलाकार को बहुत जल्दी खो दिया और जोशी का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा. फिल्म के रिस्टोर और री-रिलीज को लेकर अल्ट्रा मीडिया के सुशीलकुमार अग्रवाल ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि रंगीला सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक एहसास है जिसने पूरी पीढ़ी को प्रभावित किया. इसे 4K में रिस्टोर करना हमारे लिए सम्मान की बात है, ताकि दर्शक इसे उसी भव्यता के साथ दोबारा अनुभव कर सकें. अल्ट्रा रिवाइंड के तहत इसे बड़े पर्दे पर वापस लाना हमारे लिए गर्व का क्षण है.

दर्शकों को पर्दे पर

28 नवंबर 2025 से देशभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही रंगीला अब एक नए रूप में रिलीज हो रही है. बेहतर विज़ुअल क्वालिटी और इमर्सिव साउंड के साथ वही जादू फिर दर्शकों को पर्दे पर देखने को मिलेगा. तीन दशक बाद यह क्लासिक एक बार फिर दर्शकों को उसी रंगीन दुनिया में ले जाने के लिए तैयार है.

ये भी पढ़ें: शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्ज ने ट्विंकल और काजोल के शो में खोले कई राज

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com