विज्ञापन
This Article is From Jun 18, 2025

आमिर खान की वो फिल्में, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर बनाया नया रिकॉर्ड

Aamir Khan: आमिर खान की फिल्म दंगल साल 2016 में रिलीज हुई थी. यह आमिर खान की अभी तक की सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म है. यह महावीर सिंह की कहानी है, जो एक पहलवान होते हैं. वह भारत के लिए स्वर्ण पदक नहीं जीत पाते. 

आमिर खान की वो फिल्में, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर बनाया नया रिकॉर्ड
aamir khan

Aamir Khan: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. जहां आमिर खान के फैंस फिल्म को लेकर काफी खुश हैं. जहां काफी लंबे समय बाद आमिर खान धमाकेदार वापसी कर रहे हैं. आमिर खान के फैंस भी इस फिल्म से काफी उम्मीदें लगाए बैठे हैं. आज हम आमिर खान की उन फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने सिनेमाघरों में एक नया रिकॉर्ड बनाया था और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था.

दंगल

आमिर खान की फिल्म दंगल साल 2016 में रिलीज हुई थी. यह आमिर खान की अभी तक की सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म है. यह महावीर सिंह की कहानी है, जो एक पहलवान होते हैं. वह भारत के लिए स्वर्ण पदक नहीं जीत पाते.  रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म ने दुनिया भर में 2070 करोड़ रूपये के आसपास का कलेक्शन किया था. दंगल के वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड को आज तक कोई भी भारतीय फिल्म नहीं तोड़ पाई है.

गजनी 

आमिर खान की यह फिल्म साल 2008 में रिलीज हुई थी. उन्होंने फिल्म में शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस वाले इंसान का किरदार निभाया था. जो अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या का बदला लेता है. यह भारत में 100 करोड़ रूपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बनी थी. इस फिल्म ने दुनिया भर में 194 करोड़ रूपये के आसपास का कलेक्शन किया था.

3 इडियट्स 

आमिर खान की यह फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में कॉलेज की कहानी और एजुकेशन सिस्टम के दबाव में जूझ रहे तीन दोस्तों के बारे में बताया गया था. फिल्म कॉमेडी, इमोशन से भरी थी. इस फिल्म ने दुनिया भर में 460 करोड़ रूपये के आसपास का कलेक्शन किया था.

पीके 

आमिर खान की यह फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा अहम किरदार में नजर आई थीं. इस फिल्म में धार्मिक मान्यताओं और सामाजिक आदतों पर दिखाया गया है. फिल्म के गाने इतने शानदार हैं कि लोग अभी भी सुनना पसंद करते हैं. इस फिल्म ने दुनिया भर में 792 करोड़ रूपये के आसपास का कलेक्शन किया था.

ये भी पढ़े: "सितारे जमीन पर' नहीं होगी ओटीटी पर रिलीज, क्या करोड़ों की डील ठुकराई ?

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com