RTE Admission 2026: MP में आज खुलेगी लॉटरी; प्राइवेट स्कूलों की 1.22 लाख सीटों पर फ्री एडमिशन, यूट्यूब Live

RTE Admission 2026: मध्यप्रदेश में RTE Admission 2026 के तहत आज ऑनलाइन लॉटरी. 22 हजार निजी स्कूलों की 1.22 लाख सीटों पर मिलेगा फ्री एडमिशन. पढ़िए पूरी खबर

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मध्यप्रदेश में RTE Admission 2026 के तहत ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया

RTE Admission 2026: मध्यप्रदेश में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत निजी स्कूलों में मुफ्त प्रवेश का इंतजार कर रहे लाखों पैरेंट्स के लिए राहत भरी खबर है. राज्य शिक्षा केंद्र गुरुवार 2 अप्रैल को ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया के जरिए बच्चों को स्कूल आवंटित करेगा. इस प्रक्रिया के तहत प्रदेश के लगभग 22 हजार निजी विद्यालयों की 1 लाख 22 हजार 551 सीटों पर वंचित और कमजोर वर्ग के बच्चों को फ्री एडमिशन मिलेगा. लॉटरी पूरी तरह पारदर्शी ऑनलाइन प्रणाली से होगी, जिसका सीधा प्रसारण भी किया जाएगा, ताकि अभिभावक लॉटरी की पूरी प्रक्रिया को देख सकें.

RTE Admission MP Lottery 2026: आज खुलेगी लॉटरी
Photo Credit: Ajay Kumar Patel

आज दोपहर 2 बजे निकलेगी ऑनलाइन लॉटरी

राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा आरटीई अधिनियम के अंतर्गत निजी अशासकीय स्कूलों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन लॉटरी गुरुवार दोपहर 2 बजे निकाली जाएगी. लॉटरी का सीधा प्रसारण राज्य शिक्षा केंद्र के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा, जिससे प्रक्रिया की पारदर्शिता बनी रहे.

Advertisement

यहां दिखेगी लाइव प्रक्रिया

यूट्यूब चैनल https://youtube.com/live/ffjjYeJU3vo?feature=share 

2:15 बजे के बाद पोर्टल पर दिखेगा स्कूल आवंटन

लॉटरी के बाद अभिभावक दोपहर 2:15 बजे से आरटीई पोर्टल पर अपने बच्चों को आवंटित स्कूल की जानकारी देख सकेंगे. इसके साथ ही आवंटन पत्र भी ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकेगा. चयन की सूचना आवेदकों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जाएगी.

यहां देख सकते हैं कौन सा स्कूल मिला

www.rteportal.mp.gov.in 

25 प्रतिशत सीटों पर RTE के तहत मुफ्त प्रवेश

RTE अधिनियम की धारा 12(1)(C) के अंतर्गत गैर अनुदान प्राप्त निजी स्कूलों में कक्षा-1 या प्री-स्कूल की पहली कक्षा में कम से कम 25 प्रतिशत सीटें वंचित समूह और कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित हैं. मध्यप्रदेश में आवेदन से लेकर स्कूल आवंटन तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और पारदर्शी तरीके से की जाती है. इस वर्ष दस्तावेज सत्यापन के बाद करीब 1 लाख 78 हजार 714 बच्चे लॉटरी के लिए पात्र पाए गए हैं.

1.22 लाख सीटों पर मिलेगा प्रवेश

ऑनलाइन लॉटरी में चयनित बच्चों को प्रदेश के लगभग 22 हजार निजी स्कूलों की 1 लाख 22 हजार 551 सीटों पर नि:शुल्क प्रवेश दिया जाएगा. यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को बेहतर शिक्षा का अवसर देने की दिशा में अहम मानी जा रही है.

3 से 15 अप्रैल तक कराना होगा दाखिला

लॉटरी में स्कूल आवंटित होने के बाद चयनित बच्चों के अभिभावक 3 से 15 अप्रैल 2026 के बीच संबंधित स्कूल में जाकर जरूरी दस्तावेजों के साथ बच्चों का नि:शुल्क प्रवेश करा सकेंगे. तय समय सीमा में प्रवेश नहीं कराने पर सीट निरस्त होने की संभावना रहेगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें : RTE Admission 2026-27 MP: प्राइवेट स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश, लॉटरी से चयन, इस तारीख तक करें Online आवेदन

यह भी पढ़ें : Hanuman Jayanti 2026: आज हनुमान जन्मोत्सव; सभी संकट कटेंगे, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि व प्रसिद्ध मंदिर

Advertisement

यह भी पढ़ें : RTE Admission 2026-27: अब गरीब का बच्चा भी पढ़ेगा; इस सत्र से छत्तीसगढ़ में RTE की सीटें बढ़ीं, नए नियम जारी

यह भी पढ़ें : Right to Education: एमपी में हर चौथे बच्चे को प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाने की फीस दे रही है सरकार - CM मोहन