विज्ञापन
This Article is From Jul 26, 2023

धमतरी में तेजी से फैल रहा आंखों का संक्रमण, रोज करीब 40 मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं

शुरुआती लक्षण में आंखों में चुभन के साथ 24 घंटे के अंदर पानी बहने से लेकर आंखें लाल होने तक की स्थिति में पीड़ित मरीज हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं.

धमतरी में तेजी से फैल रहा आंखों का संक्रमण, रोज करीब 40 मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पिंक आई इंफेक्शन (कंजक्टिवाइटिस) नई बीमारी ने दस्तक दी है. यहां बीमारी पिंक आई इंफेक्शन (कंजक्टिवाइटिस) तेजी से फैल रही है. शुरुआती लक्षण में आंखों में चुभन के साथ 24 घंटे के अंदर पानी बहने से लेकर आंखें लाल होने तक की स्थिति में पीड़ित मरीज हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग के डॉ.राजेश सूर्यवंशी नेत्र रोग  विशेषज्ञ ने अलर्ट जारी किया है. और बताया की जिला अस्पताल के आई वार्ड में रोज करीब 40 मरीज इस बीमारी को लेकर इलाज कराने पहुंचे रहे हैं, जबकि हफ्तेभर में केस 200 से पार हो गई है. यह संक्रमण एक से दूसरा व्यक्ति के संपर्क मे आने के कारण हो रहा है.

सबसे ज्यादा पिंक आई इंफेक्शन  धमतरी के स्लम एरिया कोष्टापारा, महंत घासीदास वार्ड, दानीटोला, बठेना, अधारी नवागांव वार्ड, आमापारा, मकेश्वर वार्ड के अलावा  अन्य वाडों में भी फैल रहा है. 2 साल से लेकर 60 साल तक के व्यक्ति इस बीमारी के संपर्क में ज्यादा आ रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग ने सभी हेल्थ सेंटरों को अलर्ट कर दिया है. लोगों को सावधान रहने की सलाह दी जा रही है. इसके बावजूद संक्रमण तेजी से फैल रहा है. यह संक्रमण 10 से 18 साल तक के बच्चों को ज्यादा प्रभावित कर रहा. इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने स्कूलों में भी अलर्ट जारी किया है.

जिला अस्पताल के नेत्र सर्जन डॉ. राजेश सूर्यवंशी ने बताया कि पिंक आई एक तरह का वायरल इंफेक्शन है, जो तेजी से फैलता है. यह मौसम परिवर्तन व नमी की वजह से होता है. इससे पीड़ित मरीजों का आंख लाल होना,आखों में दर्द, खुजली, सुजन, जैसी लक्षण रहते हैं, इसे ठीक होने में 5 से 6 दिन का समय लगता हैं. वही डॉक्टर ने बचाव के लिए यहां भी जानकारी दी कि मरीज के संपर्क में आने से बचे,ये बीमारी संक्रमण से फैल रहा है. किसी को अगर आई फ्लू हैं, तो उसके संपर्क में न आएं, अपने हाथो को बार-बार साबून और पानी से धोएं. इस संक्रमण से बचने के लिए कई तरह की सावधानियां बरतनी चाहिए. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Get App for Better Experience
Install Now
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com