Vijay Diwas 2023: विजय दिवस पर किया शहीदों को नमन, राजनांदगांव में निकाली गई बाइक रैली

Vijay Diwas 2023: विजय दिवस के अवसर पर भूतपूर्व सैनिक कल्याण संगठन द्वारा गौरव स्थल पर वीर शहीद जवानों को याद किया गया. इस मौके पर शहर में बाइक रैली निकाली गई. विजय दिवस साल1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर भारत की जीत का जश्न मनाया जाता है .

विज्ञापन
Read Time: 6 mins

Vijay Diwas 2023: राजनांदगांव (Rajnandgaon) शहर के गौरव स्थल पर 16 दिसंबर को भूतपूर्व सैनिक कल्याण संगठन की ओर से विजय दिवस (Vijay Diwas 2023) समारोह का आयोजन किया गया, जहां भूतपूर्व सैनिकों द्वारा शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई. भूतपूर्व सैनिक दीप प्रज्वलित कर शहीद जवानों को याद किया. इस मौके पर बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिक, एनसीसी के छात्र-छात्राएं और नागरिक मौजूद रहे.

Vijay Diwas 2023: शहीद सैनिकों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि.

पूर्व सैनिक ने कहा-  युद्ध के दौरान जो लड़ाई लड़ी थी वो विजय की लड़ाई थी

पूर्व सैनिक भगवान सिंह ने बताया कि भारत और पाकिस्तान युद्ध (India-Pakistan War) के दौरान हमने जो लड़ाई लड़ी थी वो विजय की लड़ाई थी. शुरू से लेकर आज तक हम लड़ते रहे हैं. हमारी बटालियन आज भी लड़ रही है.

Advertisement

विजय दिवस के मौके पर निकाली गई बाइक रैली

बता दें कि 16 दिसंबर 1971 को हुए युद्ध  में भारत ने पाकिस्तान पर विजय प्राप्त की थी. आज के दिन हर साल पूरे देशभर में विजय दिवस मनाया जाता है. कई जगहों पर शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए विजय दिवस समारोह का आयोजन किया जाता है. इस मौके पर राजनांदगांव शहर के गौरव स्थल पर विजय दिवस समारोह का आयोजन किया गया, जहां सैनिकों के बलिदान को याद किया गया. साथ ही शहीद सैनिकों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान भूतपूर्व सैनिकों को सॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया. इसके अलावा शहर में बाइक रैली भी निकाली गई.

ये भी पढ़े: धोनी की याचिका पर पूर्व आईपीएस को मिली कारावास की सजा, जानें क्या है मामला


MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.