विज्ञापन
This Article is From Sep 25, 2024

Indian Railways: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! बिलासपुर मंडल से होकर चलने वाली 9 ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें कैंसिल ट्रेनों की पूरी लिस्ट

Trains Cancelled: बिलासपुर डिवीजन के कुल 9 ट्रेनों को कैंसिल किया गया है. साथ ही दो ट्रेनों को देरी से चलाया जाएगा. यहां देख सकते हैं पूरी लिस्ट.

Indian Railways: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! बिलासपुर मंडल से होकर चलने वाली 9 ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें कैंसिल ट्रेनों की पूरी लिस्ट
रेलवे ने कैंसिल किए 9 ट्रेन (Generic Photo)

Chhattisgarh Bilaspur News: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (South East Central Railways) के अंतर्गत चलने वाली ट्रेनों के रद्द होने का सिलसिला जारी है. लगातार अलग-अलग विकास कार्यों का हवाला देते हुए रेलवे प्रबंधन ट्रेनों को रद्द कर रहा है. अब इसी कड़ी में एक बार फिर 9 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. रेलवे ने बिलासपुर डिवीजन (Bilaspur Division) की दो ट्रेनों के रूट भी बदले हैं. रेलवे द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, 26 सितंबर से लेकर 29 सितंबर तक भाटापारा–हथबंध सेक्शन प्रभावित रहेगा. 

इन ट्रेनों को किया गया रद्द

  • 26 सितंबर को गाड़ी संख्या 08727 बिलासपुर-रायपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी
  • 26 एवं 29 सितंबर को गाड़ी संख्या 08719 बिलासपुर-रायपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी
  • 27 सितंबर को गाड़ी संख्या 08261 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी
  • 27 सितंबर को गाड़ी संख्या 08275 रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी
  • 28 सितंबर को गाड़ी संख्या 08276 जूनागढ़- रायपुर रोड पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी
  • 28 सितंबर को गाड़ी संख्या 08280 रायपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी
  • 29 सितंबर को गाड़ी संख्या 08728 रायपुर-बिलासपुर मेमु स्पेशल रद्द रहेगी
  • 29 सितंबर को गाड़ी संख्या 08734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमु स्पेशल रद्द रहेगी
  • 29 सितंबर को गाड़ी संख्या 08733 गेवरा रोड- बिलासपुर मेमु स्पेशल रद्द रहेगी

देरी से चलने वाली ट्रेनें

  • दिनांक 26 सितंबर को हावड़ा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12860 हावड़ा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल गीतांजलि एक्सप्रेस को 2 घंटे देरी से रवाना की जाएगी
  • दिनांक 26 सितंबर को हावड़ा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22894 हावड़ा-साई नगर शिर्डी एक्सप्रेस को 2 घंटे देरी से रवाना की जाएगी

ये भी पढ़ें :- Tobacco Addiction: तंबाकू की समस्या से हैं परेशान! अब GMC में हर तरह का समाधान, खुल गया अलग से सेंटर

इसलिए किया गया ट्रेनों को रद्द 

रेलवे प्रशासन ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के अंतर्गत भाटापारा–हथबंध सेक्शन में रोड अंडर ब्रिज निर्माण के लिए बॉक्स पुशिंग के लिए रिलीविंग गर्डर की लांचिंग की जाएगी. इस कार्य के लिए  26, 27 और 29 सितंबर को ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक किया जाएगा. इस कार्य के लिए रेलवे ने इन यात्री गाड़ियों का परिचालन रद्द किया है.

ये भी पढ़ें :- MP: जिला पंचायत सदस्य और साथियों को हुई 5 साल की जेल, इस मामले में कोर्ट ने सुनाया है फैसला 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com