T20 World Cup 2026: रायगढ़ में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर कार्रवाई; आरोपी गिरफ्तार, ऐसे लगा रहे थे दांव

T20 World Cup Satta: पुलिस ने छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. प्रकरण में अन्य संदिग्धों की पहचान कर ली गई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
T20 World Cup 2026: रायगढ़ में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर कार्रवाई; आरोपी गिरफ्तार, ऐसे लगा रहे थे दांव

T20 World Cup Satta: रायगढ़ में पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. साइबर थाना और चक्रधरनगर थाना की संयुक्त टीम ने अफगानिस्तान बनाम कनाडा टी20 वर्ल्ड कप मैच पर बॉल-टू-बॉल सट्टा लगवाते हुए एक आरोपी को धर दबोचा. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जमुनाईन चौक स्थित ‘अजय कोल्ड्रिंक्स एवं पान सेंटर' में दबिश दी, जहां आरोपी हेमंत बत्रा ऑनलाइन हार-जीत का दांव लगवाता मिला.

दो आईफोन, नगद जब्त; UPI लेनदेन और JMDBET.com की एक्टिव आईडी मिली

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने सट्टा संचालन स्वीकार किया और बताया कि लेनदेन यूपीआई के माध्यम से किया जाता था तथा वह किसी मुख्य खाईवाल के लिए काम करता है. पुलिस ने मौके से दो एप्पल आईफोन, नगद रकम और सट्टा संबंधी रिकॉर्ड मिला. जप्त किए मोबाइल जांच में JMDBET.com पर सक्रिय आईडी से सट्टा संचालन की पुष्टि हुई. आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि अन्य संदिग्धों की पहचान कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है.

ऐसा मैच का हाल

अफगानिस्तान ने गुरुवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप मैच में कनाडा के खिलाफ 82 रन से शानदार जीत दर्ज की. यह अफगानिस्तान की टी20 वर्ल्ड कप में रनों के हिसाब से चौथी सबसे बड़ी जीत रही. अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 200 रन बनाए. इसके जवाब में कनाडा की टीम निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर सिर्फ 118 रन ही बना सकी.

टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने रनों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत स्कॉटलैंड के खिलाफ दर्ज की थी. साल 2021 में खेले गए इस मैच को अफगानिस्तान ने 130 रन से जीता था. अफगान टीम साल 2024 में युगांडा के खिलाफ 125 रन से मुकाबला अपने नाम कर चुकी है. इस टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ही न्यूजीलैंड के विरुद्ध 84 रन से जीत दर्ज की थी.

अफगानिस्तान की तरफ से मोहम्मद नबी ने 4 ओवरों में 7 रन देकर 4 विकेट हासिल किए. यह टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान की ओर से किसी गेंदबाज का तीसरा बेस्ट बॉलिंग फिगर है. फजलहक फारूकी साल 2024 में युगांडा के खिलाफ 8 रन देकर 5 विकेट हासिल कर चुके हैं, जबकि साल 2021 में मुजीब-उर-रहमान ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 20 रन देकर 5 विकेट निकाले थे. राशिद खान साल 2021 में स्कॉटलैंड के विरुद्ध 9 रन देकर 4 विकेट अपने नाम कर चुके हैं.

Advertisement
गुरुवार को टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी अफगानी टीम ने 4 विकेट खोकर 200 रन बनाए. इस टीम को रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों ने 5.3 ओवरों में 47 रन की साझेदारी की. गुरबाज 20 गेंदों में 5 चौकों के साथ 30 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद टीम ने 49 के स्कोर तक गुलबदीन नायब (1) का विकेट भी गंवा दिया था.

यहां से सेदिकुल्लाह अटल ने इब्राहिम जादरान के साथ तीसरे विकेट के लिए 59 गेंदों में 95 रन जोड़कर टीम को 144 रन के स्कोर तक पहुंचाया. सेदिकुल्लाह 32 गेंदों में 44 रन बनाकर आउट हुए, जहां से जादरान ने 56 गेंदों में 5 छक्कों और 7 चौकों के साथ 95 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया. विपक्षी खेमे से जसकरण सिंह ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले, जबकि डिलन हेलिगर ने 1 विकेट प्राप्त किया.

इसके जवाब में कनाडा की टीम निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर सिर्फ 118 रन ही बना सकी. इस पारी में हर्ष ठाकर ने 24 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 30 रन बनाए, जबकि साद बिन जफर ने 28 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. अफगान टीम से मोहम्मद नबी ने 4 विकेट हासिल किए, जबकि राशिद खान ने 2 विकेट निकाले. इनके अलावा, अजमतुल्लाह उमरजई और मुजीब उर रहमान ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

Advertisement

यह भी पढ़ें : Durg: म्यूल अकाउंट्स से ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क; चार गिरफ्तार, किराए के मकान में करोड़ों का खेल

यह भी पढ़ें : Sex Education Controversy: सागर विश्वविद्यालय में सेक्स एजुकेशन कार्यक्रम पर बवाल, AISF-ABVP में टकराव

यह भी पढ़ें : Water Conservation: जल संकट का देसी फॉर्मूला; कोरिया का 5% मॉडल अब पूरे भारत में लागू होने की तैयारी

Advertisement

यह भी पढ़ें : Kinnar Jihad: किन्नर अखाड़ा संस्थापक का दावा; इंदौर से चल रहा ‘किन्नर जिहाद' नेटवर्क, PM-CM से शिकायत