विज्ञापन

Durg: म्यूल अकाउंट्स से ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क; चार गिरफ्तार, किराए के मकान में करोड़ों का खेल

Durg Mule Accounts Online Betting: सूत्रों के अनुसार, गिरोह का मास्टरमाइंड मोहम्मद अब्दुल राईन उर्फ अमन USTD (इंटरनेशनल मनी ट्रांसफर प्लेटफॉर्म) का उपयोग कर ऑनलाइन सट्टे से आई रकम को डॉलर में बदलता था. बाद में राशि को रुपये में कन्वर्ट कर हवाला के जरिए देश के विभिन्न हिस्सों में भेजा जाता था.

Durg: म्यूल अकाउंट्स से ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क; चार गिरफ्तार, किराए के मकान में करोड़ों का खेल
Durg: म्यूल अकाउंट्स से ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क; चार गिरफ्तार, किराए के मकान में करोड़ों का खेल

Durg Mule Accounts: दुर्ग पुलिस (Durg Police) ने म्यूल अकाउंट्स के ज़रिए ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क (Online Betting Network) संचालित करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. यह गिरोह अलग‑अलग राज्यों में फर्जी/म्यूल बैंक खातों (Mule Accounts) से रकम घुमाकर करोड़ों रुपये का लेन‑देन करता था. जांच के प्रारंभिक चरण में पुलिस का शक चर्चित ऑनलाइन बैटिंग प्लेटफॉर्म महादेव ऐप से जुड़े तारों की ओर गया है; पुलिस ने कहा है कि इस एंगल की विवेचना जारी है.

Durg Mule Accounts Online Betting: दुर्ग पुलिस की कार्रवाई

Durg Mule Accounts Online Betting: दुर्ग पुलिस की कार्रवाई

बड़ी जब्ती: बैंक खाते, एटीएम, सिम और मोबाइल

कार्रवाई में 13 बैंक खाते, 07 चेकबुक, 18 एटीएम कार्ड, 04 मोबाइल फोन और 12 सिम कार्ड ज़ब्त किए गए. पुलिस के मुताबिक अब तक गिरोह के जरिए करोड़ों रुपये का ट्रांजैक्शन होने के संकेत हैं.

गिरफ्तार/चिह्नित आरोपी

  • मोहम्मद अब्दुला राईन उर्फ अमन (24), अहमद नगर कैंप‑02, छावनी
  • हिमांशु पटेल (31), सेक्टर‑01, भिलाई भट्टी
  • पुट्टा राकेश बाबू (27), भीमावरम, वेस्ट गोदावरी, आंध्र प्रदेश
  • शुभम स्वाई (20), सुंदरगढ़, राउरकेला, उड़ीसा

USTD के जरिए डॉलर कन्वर्जन और हवाला रूट का इस्तेमाल

सूत्रों के अनुसार, गिरोह का मास्टरमाइंड मोहम्मद अब्दुल राईन उर्फ अमन USTD (इंटरनेशनल मनी ट्रांसफर प्लेटफॉर्म) का उपयोग कर ऑनलाइन सट्टे से आई रकम को डॉलर में बदलता था. बाद में राशि को रुपये में कन्वर्ट कर हवाला के जरिए देश के विभिन्न हिस्सों में भेजा जाता था. अमन कई महीनों से इस अवैध कारोबार में सक्रिय रहा. टीम ने चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज रोड स्थित किराए के दोमंज़िला मकान से गतिविधियाँ संचालित होने के साक्ष्य भी पाए.

किराए के मकान से ऑपरेशन, रेड में चार आरोपी धराए

बताया गया कि मकान में गिरोह के सदस्यों की रुकने‑खाने की व्यवस्था थी. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. केंद्र सरकार के समन्वय से चल रही जांच में म्यूल अकाउंट्स के जरिए किए गए फ्रॉड ट्रांजैक्शंस की शिकायतें गुजरात, केरल, कर्नाटक और बिहार तक दर्ज पाई गईं.

    पुलिस ने क्या कहा?

    ASP दुर्ग मणिशंकर चंद्रा ने बताया “थाना जामुल क्षेत्र के सीसीएस मेडिकल कॉलेज के पास कुरूद गांव में म्यूल अकाउंट्स के माध्यम से अवैध ट्रांजैक्शन की सूचना पर रेड की गई. चार आरोपियों को गिरफ्तार कर विभिन्न बैंकों के पासबुक और अन्य सामग्री बरामद हुई. यह अंतरराज्यीय मामला है, संबंधित राज्यों से डिटेल मंगाए जा रहे हैं. रकम करोड़ों से ऊपर हो सकती है. महादेव कनेक्शन की बात भी सामने आई है, जिसकी विवेचना चल रही है.”

    यह भी पढ़ें : Mule Accounts Case: 5 से 10 हजार रुपये में खरीदते थे जन धन अकाउंट; फिर करते थे ठगी, अब हुए गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें : नर्मदापुरम: दहेज में 3 लाख और बाइक की मांग पर टूटी शादी, दूल्हे और पिता पर FIR

    यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Dhan Kharidi: होली से पहले धान किसानों को सौगात; इतने करोड़ की राशि का होगा एकमुश्त भुगतान

    यह भी पढ़ें : Jabalpur Stone Pelting: सिहोरा में मंदिर-मस्जिद तनाव; पथराव के बाद भारी पुलिस बल तैनात, जानिए पूरा मामला

    MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

    फॉलो करे:
    Close