Silent Death: एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मकान में मिली लाश, रात में सिगड़ी जलाकर सो रही थी फैमिली

Surajpur News: हादसा चंद्रपुर गांव निवासी कंवल साय के पीएम आवास योजना में निर्मित मकान में हुआ. मकान में मृत मिले परिवार की खबर ने सबको हिलाकर रख दिया है. परिवार का मुखिया बीती रात पत्नी व चार वर्षीय बेटी के साथ सोया था, लेकिन सुबह घर से तीनों की लाश बरामद हुई. परिवार के तीन सदस्यों की मौत की खबर से आसपास हड़कंप मच गया.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
THREE FAMILY MEMBER DIED IN OWN HOUSE

Family Found Dead: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में मंगलवार को एक मकान में परिवार के 3  सदस्य मृत पाए गए. एक ही परिवार के तीन सदस्योंं की मौत की खबर ने सबको चौंका दिया. परिवार बीती रात प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित आवास में सिंगड़ी जलाकर सोई हुई थी और सुबह तीनों की डेड बॉडी बरामद हुई. आशंका जताई जा रही है कि तीनों की मौत की वजह कोयले से निकली जहरीले गैस की वजह से हुई होगी.

हादसा चंद्रपुर गांव निवासी कंवल साय के पीएम आवास योजना में निर्मित मकान में हुआ. मकान में मृत मिले परिवार की खबर ने सबको हिलाकर रख दिया है. परिवार का मुखिया बीती रात पत्नी व चार वर्षीय बेटी के साथ सोया था, लेकिन सुबह घर से तीनों की लाश बरामद हुई. परिवार के तीन सदस्यों की मौत की खबर से आसपास हड़कंप मच गया.

ये भी पढ़ें-डूब रहे छोटे भाई को बचाने कूएं में कूद पड़ा बड़ा भाई, डूबने से दोनों सगे भाईयों एक साथ हुई दर्दनाक मौत!

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित मकान में हुआ हादसा

रिपोर्ट के मुताबिक हादसा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित मकान में हुआ, जहां मृत मिला परिवार सोया था. बताया जाता है कि बीती रात ठंड अधिक होने के कारण परिवार के मुखिया कंवल साय ने कमरे के भीतर कोयले की सिगड़ी जलाई थी, परिवार के तीनों सदस्यों की मौत की वजह कोयले की आग से निकली जहरीली गैस बताई जा रही है. पूरी रात सिंगड़ी में जले कोयले से निकला जहरीला गैस कमरे में भर गया होगा.

सिंगड़ी में जल रहे कोयले से निकले जहरीले धुंए ने ली जान

बताया जाता है कि सिंगड़ी में जल रहे कोयले से निकला जहरीला धुंआ मृतक के मकान में फैलने से परिवार का दम घुट गया. चूंकि कमरे में वेंटिलेशन की व्यवस्था नहीं थी, जिससे जहरीला गैस बाहर नहीं निकल सका और पूरा परिवार दम घुटने से मौत के गाल में समा गया. परिवार के तीनों सदस्यों की मौत की जानकारी बुधवार सुबह मिली, जब सुबह काफी देर तक परिवार का कोई सदस्य घर से बाहर नहीं आया.

ये भी पढ़ें-अधजली हालत में 3 किमी पैदल चलकर थाने पहुंची पत्नी, दो बार बाल-बाल बची पीड़िता को पति ने इस बार जिंदा जलाया

Advertisement
स्थानीय लोगों ने अनहोनी की आशंका में मकान का दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुसे तो अंदर का नजारा देख दंग रह गए. घर में परिवार के तीनों सदस्य मृत पड़े  थे. मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शवों का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मृत परिवार की मौत की असली वजह साफ होगी. 

मृत परिवार में दंपति और उसकी चार वर्षीय बच्ची शामिल

हादसे में मारे गए मृत परिवार में दंपति और उसकी चार वर्षीय बच्ची शामिल है. दुर्घटना में मारी गई बच्ची की उम्र 7 से 10 के बीच बताई जा रही है. घटना के बाद से पूरे गांव में शोक का माहौल है, स्थानीय इसे बेहद दर्दनाक हादसा बताते हुए शासन से पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक सहायता की मांग की हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. जांच के बाद परिवार की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.

ये भी पढ़ें-Indore Brutal Murder: साइकोपैथ निकला प्रेमी, मर्डर के बाद प्रेमिका के साथ की थी हद पार दरिंदगी, निर्वस्त्र मिली थी MBA छात्रा की लाश

Advertisement