विज्ञापन
This Article is From May 31, 2025

Waqf Board: छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड की संपत्ति होगी कब्जामुक्त, यहां खोला जाएगा 100 बेड का अस्पताल

Chhattisgarh Waqf Board: छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने यह भी बताया कि बिलासपुर में वक्फ की एक संपत्ति में 100 बेड का अस्पताल शुरू किया जाएगा, जिससे समाज को बड़ी राहत मिलेगी. डॉ. सलीम के इस दौरे से वक्फ संपत्तियों को लेकर स्थानीय प्रशासन और कब्जाधारियों के बीच हलचल मची रही.

Waqf Board: छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड की संपत्ति होगी कब्जामुक्त, यहां खोला जाएगा 100 बेड का अस्पताल

Chhattisgarh Waqf Board News: वक्फ बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सलीम राज वक्फ की संपत्तियों की जांच के सिलसिले में   शनिवार को बिलासपुर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा में कई अहम मुद्दों पर खुलकर बात की. डॉ. सलीम ने बताया कि छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में वक्फ की संपत्तियों पर बड़े पैमाने पर लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है. इन कब्जों की वजह से मुस्लिम समाज की आर्थिक स्थिति पर सीधा असर पड़ा है.

बिलासपुर में है वक्फ की 1400 संपत्तियां

उन्होंने साफ किया कि वक्फ बोर्ड एक प्रशासनिक संस्था है, न कि धार्मिक संस्था. इसका उद्देश्य समाज के हितों की रक्षा करना है. इससे किसी मुसलमान को नुकसान नहीं है. बिलासपुर में वक्फ बोर्ड की करीब 1400 संपत्तियां मौजूद हैं, जिनमें से कई पर लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है. वक्फ बोर्ड अब इन मामलों पर सख्ती से कार्रवाई करेगा और जल्द ही 300 से अधिक लोगों को नोटिस जारी किए जाएंगे.

वक्फ बोर्ड शुरू करेगा 100 बेड का अस्पताल

डॉ. सलीम राज ने यह भी बताया कि बिलासपुर में वक्फ की एक संपत्ति में 100 बेड का अस्पताल शुरू किया जाएगा, जिससे समाज को बड़ी राहत मिलेगी. डॉ. सलीम राज के इस दौरे से वक्फ संपत्तियों को लेकर स्थानीय प्रशासन और कब्जाधारियों के बीच हलचल मची रही.

लव जिहाद को ऐसे किया खारिज

लव जिहाद पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि लव और जिहाद दोनों अलग-अलग शब्द हैं. लव का मतलब प्रेम होता है और जिहाद का मतलब संघर्ष. लिहाजा, जहां प्रेम है वहां संघर्ष हो ही नहीं सकती.

यह भी पढ़ें- Satna के कांग्रेस नेता ने भोपाल में किया सुसाइड, होटल में पी ली कीटनाशक !

वहीं, कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुसलमानों को अपने फायदे के लिए बिरयानी में गरम मसाले  की तरह इस्तेमाल करती है. लेकिन इस्तेमाल करने के बाद काम निकलते ही निकाल फेंकती है.

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने राष्ट्रीय सम्मान से डॉ. जयमती कश्यप को किया सम्मानित, जानें कैसे बनी समाज सेवा की मिसाल 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com