विज्ञापन
This Article is From Apr 14, 2025

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, पकड़े गए 7 नक्सली

Bijapur Naxalite News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 7 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है.

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, पकड़े गए 7 नक्सली
गिरफ्तार नक्सली
ndtv

Naxalite Arrest: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी मोर्चे पर एक और कामयाबी मिली है. बीजापुर जिले से सुरक्षाबलों ने सोमवार को सात नक्सलियों को गिरफ्तार कर उनके पास से विस्फोटक बरामद किए. पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी. 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के भैरमगढ़ और मिरतुर थाना क्षेत्रों से सुरक्षाबलों ने सात नक्सलियों को गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि जिले में जारी नक्सल विरोधी अभियान के तहत भैरमगढ़ थाना से स्थानीय पुलिस और जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) को कोलनार और डालेर गांव की ओर गश्त के लिए रवाना किया गया था.

यहां से पकड़े गए नक्सली

अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान डालेर गांव के जंगल से छह नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से टिफिन बम, कार्डेक्स वायर, जिलेटिन की छड़ें, विस्फोटक, बैटरी और अन्य सामान बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने मिरतुर थाना क्षेत्र से भी एक नक्सली को गिरफ्तार किया है.

विस्फोटक बरामद

अधिकारियों ने बताया कि इस नक्सली से पिट्ठू बैग से टिफिन बम, बैटरी, बिजली का तार, पटाखे आदि बरामद किए गए. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. 

ये भी पढ़ें- Vijay Sharma: चौक पर बैठ चखा गर्म पकौड़े-भजिया का स्वाद, बारिश का मजा लेते नजर आए डिप्टी सीएम विजय शर्मा

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com