CG News: 10 मौतें, कई घायल, सक्ती वेदांता पावर प्लांट हादसे की मजिस्ट्रियल जांच होगी, आदेश जारी 

Vedanta Power Plant Boiler Blast: सीएम विष्णुदेव साय ने हादसे को लेकर दुख जताया. साथ ही उन्होंने कहा कि घायलों के बेहतर उपचार के लिए जिला प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं. घटना की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी, इसमें जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Sakti Vedanta Power Plant Boiler Blast: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार 14 अप्रैल को बॉयलर फट गया. हादसे में अब तक 10 मजदूरों की मौत हो गई है. 23 घायल मजदूरों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिनमें से छह की हालत गंभीर बनी हुई है.    

हादसे के बाद कलेक्टर अमृत विकास तोपनो और पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर तत्काल मौके पर पहुंचे और हालात जायजा लिया. कलेक्टर ने घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं. संबंधित विभागों को निर्देशित जारी किए गए कि हादसे के प्रत्येक पहलू की गहन जांच कर जल्द डिटेल रिपोर्ट दी जाए.   

Advertisement

CG News: सक्ती के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा, अब तक 10 मौतें, कई मजदूरों की हालत गंभीर

प्रशासन की टीम तत्काल सक्रिय हुई 

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने कहा- “घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन की पूरी टीम सक्रिय हो गई थी. प्राथमिकता के आधार पर घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया है. सभी को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है.  पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य जारी है. घायलों को तेजी से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है और स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है. प्रशासन पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रहा है. 

VIDEO: महिला के साथ बर्बरता...सिर घोंटा, पति कंधे पर बैठा, फिर पूरे गांव में घुमाया, डंडे भी बरसाए

सीएम साय बोले- दोषियों पर करेंगे कड़ी कार्रवाई  

सीएम विष्णुदेव साय ने हादसे को लेकर दुख जताया. साथ ही उन्होंने कहा कि घायलों के बेहतर उपचार के लिए जिला प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं. घटना की गहन और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी, इसमें जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.