विज्ञापन
This Article is From Feb 01, 2026

सड़क सुरक्षा माह अभियान: अदाणी पावर लिमिटेड ने फ्री में बांटे हेलमेट, यातायात नियमों की दी जानकारी

सड़क सुरक्षा माह के तहत रायगढ़ में अदाणी पावर लिमिटेड ने सराहनीय पहल की है. कंपनी ने पुलिस के सहयोग से नेशनल हाईवे पर बिना हेलमेट चलने वाले दोपहिया चालकों को निःशुल्क हेलमेट बांटे और यातायात नियमों की जानकारी दी.

सड़क सुरक्षा माह अभियान: अदाणी पावर लिमिटेड ने फ्री में बांटे हेलमेट, यातायात नियमों की दी जानकारी

Free Helmet Distribution: सड़क हादसों को रोकने और लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के लिए सड़क सुरक्षा माह के तहत रायगढ़ में एक सराहनीय पहल देखने को मिली. अदाणी पावर लिमिटेड, रायगढ़ ने पुलिस के सहयोग से नेशनल हाईवे पर विशेष अभियान चलाया, जिसमें बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे लोगों को न सिर्फ समझाइश दी, बल्कि उन्हें मुफ्त हेलमेट भी बांटे. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को यह समझाना था कि हेलमेट सिर्फ नियम नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा है.

ग्राम चिखली में हुआ विशेष कार्यक्रम

सारंगढ़ नेशनल हाईवे पर स्थित ग्राम चिखली में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान अदाणी पावर लिमिटेड, रायगढ़ की ओर से 106 से अधिक दोपहिया वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए. सड़क पर गुजर रहे वाहन चालकों को रोककर उन्हें सुरक्षित ड्राइविंग के महत्व के बारे में बताया गया. स्थानीय लोगों ने इस पहल की जमकर सराहना की.

पुलिस ने समझाए यातायात नियम

कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने बिना हेलमेट वाहन चला रहे चालकों को रोका और उन्हें यातायात नियमों की जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हेलमेट पहनना केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि गंभीर दुर्घटनाओं में जान बचाने के लिए बेहद जरूरी है. समझाइश के बाद अदाणी पावर की ओर से चालकों को हेलमेट प्रदान किए.

वरिष्ठ अधिकारियों की रही मौजूदगी

इस आयोजन का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी और डीएसपी (ट्रैफिक) उत्तम प्रताप सिंह ने किया. अदाणी पावर रायगढ़ की ओर से चीफ बिजनेस ऑफिसर शशधर दास और प्रोजेक्ट हेड अजीत राय कार्यक्रम में मौजूद रहे. सभी अतिथियों ने सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की.

टीमवर्क से सफल हुआ आयोजन

कार्यक्रम को सफल बनाने में अदाणी पावर रायगढ़ के CSR, मानव संसाधन, सिक्योरिटी और कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन विभाग की टीमों का अहम योगदान रहा. वहीं पूरे अभियान का संचालन पुसौर थाना प्रभारी राम किंकर यादव की अगुवाई में किया गया. पुलिस और कंपनी के बीच बेहतर तालमेल इस कार्यक्रम की खास बात रही.

CSR के तहत जनहित में पहल

अदाणी पावर रायगढ़ की यह पहल कंपनी की सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) नीति का हिस्सा है. स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने इस कार्यक्रम का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास सड़क हादसों को कम करने में मददगार साबित होते हैं. लोगों का मानना है कि अगर इस तरह की पहल लगातार होती रही, तो कई कीमती जानें बचाई जा सकती हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com