विज्ञापन
This Article is From Jan 21, 2026

गणतंत्र दिवस 2026: बिलासपुर में सीएम साय, सरगुजा और बस्तर में उपमुख्यमंत्री फहराएंगे तिरंगा, देखें लिस्ट

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 को छत्तीसगढ़ में भव्य आयोजनों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. राज्य सरकार ने जिलावार मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है. बिलासपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ध्वजारोहण करेंगे, जबकि सरगुजा और बस्तर में उपमुख्यमंत्री तिरंगा फहराएंगे.

गणतंत्र दिवस 2026: बिलासपुर में सीएम साय, सरगुजा और बस्तर में उपमुख्यमंत्री फहराएंगे तिरंगा, देखें लिस्ट

Republic Day 2026 Chhattisgarh: गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 को छत्तीसगढ़ में पूरे सरकारी सम्मान और उत्साह के साथ मनाया जाएगा. राज्य सरकार ने इस अवसर पर जिले‑जिले होने वाले कार्यक्रमों के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है. इस सूची के अनुसार बिलासपुर के मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तिरंगा फहराएंगे, जबकि सरगुजा और बस्तर संभाग में उपमुख्यमंत्री ध्वजारोहण करेंगे. कुल 32 जिलों में मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को ध्वजारोहण की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

बिलासपुर में मुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि

शासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक बिलासपुर जिले के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि होंगे. उनके द्वारा ध्वजारोहण के साथ‑साथ संदेश का भी वाचन किया जाएगा. प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं.

जिलावार मुख्य अतिथियों की सूची

शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार जिलों में ध्वजारोहण करने वाले मुख्य अतिथि इस प्रकार हैं...

  1. विष्णु देव साय – बिलासपुर
  2. तोखन साहू – दुर्ग
  3. अरुण साव – बस्तर
  4. विजय शर्मा – सरगुजा
  5. डॉ. रमन सिंह – राजनांदगांव
  6. रामविचार नेताम – रायगढ़
  7. दयालदास बघेल – गरियाबंद
  8. केदार कश्यप – बीजापुर
  9. लखन लाल देवांगन – कबीरधाम
  10. श्याम बिहारी जायसवाल – जशपुर
  11. ओ.पी. चौधरी – जांजगीर‑चांपा
  12. टंकराम वर्मा – कोरबा
  13. लक्ष्मी राजवाड़े – बलरामपुर‑रामानुजगंज
  14. गजेंद्र यादव – दंतेवाड़ा
  15. गुरु खुशवंत साहेब – बालोद
  16. राजेश अग्रवाल – गौरेला‑पेंड्रा‑मरवाही
  17. बृजमोहन अग्रवाल – बलौदाबाजार
  18. विजय बघेल – बेमेतरा
  19. संतोष पांडेय – मोहला‑मानपुर‑अंबागढ़ चौकी
  20. चिन्तामणि महाराज – सूरजपुर
  21. रूपकुमारी चौधरी – महासमुंद
  22. राधेश्याम राठिया – सारंगढ़‑बिलाईगढ़
  23. कमलेश जांगड़े – सक्ती
  24. महेश कश्यप – नारायणपुर
  25. भोजराज नाग – कांकेर
  26. देवेन्द्र प्रताप सिंह – मनेन्द्रगढ़‑चिरमिरी‑भरतपुर
  27. लता उसेंडी – कोंडागांव
  28. पुन्नूलाल मोहले – मुंगेली
  29. भैयालाल राजवाड़े – कोरिया
  30. अजय चंद्राकर – धमतरी
  31. राजेश मूणत – खैरागढ़‑छुईखदान‑गंडई
  32. किरण देव – सुकमा
पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com