विज्ञापन
This Article is From Aug 07, 2025

अफ्रीकी मूल के 3 जालसाज अरेस्ट, भारतीय महिलाओं से सोशल मीडिया पर करते दोस्ती; फिर ठगी के लिए अपनाते ये रास्ता

Nigerian Arrested for Fraud: राजनांदगांव पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. ये ठग नाइजीरिया और दक्षिण अफ्रीका के निवासी हैं और उन्होंने भारतीय महिलाओं को महंगे गिफ्ट और विदेशी मुद्रा भेजने के नाम पर ठग लिया था.

अफ्रीकी मूल के 3 जालसाज अरेस्ट, भारतीय महिलाओं से सोशल मीडिया पर करते दोस्ती; फिर ठगी के लिए अपनाते ये रास्ता

Cyber Fraudster African and Nigerian Arrested: विदेश से महंगे गिफ्ट और विदेशी मुद्रा भेजने के नाम पर भारतीय महिलाओं से ठगी करने वाले शातिर नाईजीरियन और दक्षिण अफ्रीका मूल के 3 ठगों को गिरफ्तार किया गया है. राजनांदगांव पुलिस ने दिल्ली से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से बड़ी मात्रा में मोबाइल सिम और अन्य सामान बरामद किए गए हैं. पुलिस अधीक्षक ने ऑफिस में प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया.

Latest and Breaking News on NDTV

ऐसे करते थे ठगी

राजनांदगांव जिले के चिचोला पुलिस चौकी  में 5 मई को पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी कुछ लोगों से दोस्ती हुई थी. उन्होंने खुद को विदेशी नागरिक बताया था. उन्होंने खुद को बहुत ही अमीर बताया. जब बातचीत बढ़ी तो जालसाजों ने युवती को महंगे गिफ्ट और विदेशी रकम भेजने की बात कही. इस पर आरोपियों ने बताया कि उनके पार्सल को एयरपोर्ट पर कस्टम वालों ने पकड़ लिया. अब उसे छुड़वाने के लिए पैसे लगेंगे, जिसके बदले महिला ने एक लाख 23 हजार रुपये दे दिए. फिर उसके पास न कोई पार्सल पहुंचा और न ही विदेशी नागरिकों से कोई बातचीत हुई.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने सोशल मीडिया अकाउंट की जांच और आईपी एड्रेस से लिंक मोबाइल की लोकेशन को ट्रेस किया. फिर पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई और दिल्ली से तीन विदेशी ठगों को गिरफ्तार कर लिया.

आरोपियों के पास से मिला इतना सामान

इसमें से दो आरोपी नाईजीरिया और एक आरोपी दक्षिण अफ्रीकी मूल का निवासी है. साइबर सेल और चिचोला पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है. पुलिस ने आरोपियों के पास से दो लैपटॉप, 14 मोबाइल फोन, 6 पेन ड्राइव, 5 बंद मोबाइल, 5 एटीएम कार्ड और 32 सिम जब्त किए हैं. आरोपियों के नाम स्टीफेन उर्फ लक्की (दक्षिण अफ्रीका), किंग्सले और जॉर्ज चुकचुमेका हैं. यह दोनो नाईजीरिया के निवासी है.

राजनांदगांव के एसपी मोहित गर्ग ने बताया कि विदेश से महंगे गिफ्ट और विदेशी मुद्रा भेजने के नाम पर इन तीनों आरोपियों ने ठगी की घटना को अंजाम दिया है. अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगों को राजनांदगांव पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है. आरोपी फेक अकाउंट बनाकर लोगों से पैसे ठगते थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com