विज्ञापन
This Article is From Sep 29, 2025

Sai Cabinet Meeting: कल 30 सितंबर को रायपुर में होगी साय कैबिनेट की बैठक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा 

Cabinet Meeting: छत्तीसगढ़ में कल 30 सितंबर मंगलवार को रायपुर में साय कैबिनेट की बैठक होगी. जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा की संभावना है.  

Sai Cabinet Meeting: कल 30 सितंबर को रायपुर में होगी साय कैबिनेट की बैठक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा 

Vishnu Sai Cabinet Meeting: छत्तीसगढ़ में कल साय कैबिनेट की बैठक होगी. बैठक नवा रायपुर के महानदी भवन में आयोजित की जाएगी. इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे. इसमें प्रदेश की साय सरकार के सभी मंत्री शामिल होंगे. 

कई मुद्दों पर होगी चर्चा

राजधानी रायपुर में होने वाली साय कैबिनेट की बैठक कल 30 सितंबर को दोपहर साढ़े 3 बजे से शुरू होगी. इसमें प्रदेश के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. माना जा रहा है कि इस बैठक में  प्रदेश में चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति और आगामी योजनाओं की समीक्षा की जाएगी. इसके अलावा राज्य के किसानों के लिए नई योजनाओं और सब्सिडी, कृषि तकनीक और सहकारी समितियों से संबंधित प्रस्ताव, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, सरकारी अस्पतालों में सुधार और शिक्षा क्षेत्र में नए कार्यक्रम जैसे और भी कई विषयों पर इस बैठक में चर्चा होगी. 

9 सितंबर को हुई थी बैठक

इस महीने साय कैबिनेट की यह दूसरी बैठक है. इससे पहले 9 सितंबर को बैठक हुई थी. जिसमें सभी 14 मंत्री बैठक में शामिल हुए थे. कई महत्वपूर्ण निर्णय इसमें लिए गए थे.

ये भी पढ़ें Shadi.com में मिली दिल्ली की गर्लफ्रैंड ने रेप केस में फंसाया, इंजीनियर युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com