Raipur Crime News: फेसबुक दोस्ती के बाद रेप का आरोप, अहमदाबाद से आरोपी अरेस्ट

Raipur Crime: रायपुर में फेसबुक से दोस्ती कर युवती से शादी का झांसा देकर शोषण करने वाला आरोपी पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार किया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Raipur Crime News: फेसबुक दोस्ती के बाद रेप का आरोप, आरोपी अहमदाबाद से अरेस्ट

Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (Raipur Crime) में सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल के बीच फेसबुक (Raipur Facebook Exploitation Case) के जरिए शुरू हुई दोस्ती का एक गंभीर मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने युवती से नजदीकियां बढ़ाकर शादी का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. बाद में आरोपी ने विवाह से इंकार कर दिया और फरार हो गया. पीड़िता की शिकायत पर न्यू राजेन्द्र नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की. तकनीकी विश्लेषण और साइबर सेल की मदद से फरार आरोपी को गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है.

Raipur Crime News: रायपुर फेसबुक शोषण मामला

फेसबुक से हुई पहचान, बढ़ी नजदीकियां

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 4 अप्रैल 2025 को थाना न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. उसने बताया कि उसकी पहचान फेसबुक के जरिए आशीष मसीह नामक युवक से हुई थी. मोबाइल पर नियमित बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं.

Advertisement

किराये के मकान में किया शारीरिक शोषण

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी आशीष मसीह ने उससे शादी का वादा किया और 11 मार्च 2025 से 15 मई 2025 के बीच उसके किराये के मकान में कई बार शारीरिक संबंध बनाए. बाद में आरोपी ने शादी से साफ इंकार कर दिया.

मामला दर्ज होते ही फरार हुआ आरोपी

पीड़िता की शिकायत पर थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 137/2025 के तहत धारा 69 बीएनएस में मामला दर्ज किया गया. मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार हो गया था.

साइबर सेल की मदद से अहमदाबाद में मिली लोकेशन

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर के नेतृत्व में आरोपी की तलाश शुरू की गई. साइबर सेल की मदद से तकनीकी विश्लेषण किया गया, जिसके बाद आरोपी की लोकेशन गुजरात के अहमदाबाद में ट्रेस की गई.

गुजरात से घेराबंदी कर गिरफ्तारी

पुलिस टीम अहमदाबाद रवाना हुई और स्थानीय स्तर पर पतासाजी कर आरोपी को घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया. आरोपी को रायपुर लाकर पूछताछ की गई, जहां उसने अपराध स्वीकार कर लिया.

Advertisement

न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी

पुलिस ने आरोपी आशीष मसीह (उम्र 25 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 05, रामनगरी, रहली खास, थाना रहली खास, जिला सागर (मध्यप्रदेश) को 25 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें : Delhi Crime: उस्मानपुर में 18 साल के युवक ज़ैद की चाकू मारकर हत्या, DDA पार्क में मिला शव

Advertisement

यह भी पढ़ें : Naxal Free Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ नक्सल मुद्दे पर सियासत तेज, कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

यह भी पढ़ें : धमकी भरे ई‑मेल से मचा हड़कंप; MP में पासपोर्ट ऑफिस और डाकघरों को उड़ाने की चेतावनी

यह भी पढ़ें : Naxalite Papa Rao Surrender: 17 नक्सलियों के साथ पापा राव ने किया सरेंडर, जानिए पूरी कहानी