विज्ञापन
This Article is From Aug 15, 2025

मुख्यमंत्री ने 35 पुलिस अधिकारियों और जवानों को पुलिस पदकों से किया सम्मानित, देखें नाम 

Independence Day: पुलिस वीरता पदक से 11, राष्ट्रपति पुलिस पदक से 01, सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से 11, सुधार सेवा पदक से 05, गृहरक्षक एवं सराहनीय सेवा पदक 01 और राज्य स्तरीय एवं पुलिस महानिदेशक पदकों से 06 अधिकारी-कर्मचारियों को अलंकृत किया गया है.

मुख्यमंत्री ने 35 पुलिस अधिकारियों और जवानों को पुलिस पदकों से किया सम्मानित, देखें नाम 

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के पुलिस परेड ग्राउंड रायपुर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 35 पुलिस अधिकारियों और जवानों को उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस पदकों से सम्मानित किया है. 

राष्ट्रपति के पुलिस वीरता पदक 2025

कबीरधाम के निरीक्षक लालजी सिन्हा,  रायपुर के निरीक्षक भुवनेश्वर साहू , दंतेवाड़ा के निरीक्षक संजय पोटाम, कमलेश मरकाम प्रधान आरक्षक जिला दंतेवाड़ा,अंजु कुमारी उप पुलिस अधीक्षक कबीरधाम, दिनेश भास्कर प्रधान आरक्षक दंतेवाड़ा, चैतराम गुरूपंच निरीक्षक जिला-सुकमा, हेमला नंदू प्रधान आरक्षक जिला-दंतेवाड़ा, प्यारस मिंज सहायक उप निरीक्षक जिला-दंतेवाड़ा,मनोज पुनेम प्रधान आरक्षक जिला-दंतेवाड़ा, जिला-दंतेवाड़ा के शहीद प्रधान आरक्षक बुधराम कोरसा के लिए उनकी पत्नी श्रीमति सुखमति ने पुलिस वीरता पदक प्राप्त किया. 

विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति का पुलिस पदक 2025महेश राम साहू सेवानिवृत्त, निरीक्षक विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर, सराहनीय सेवा हेतु भारतीय पुलिस पदक 2025 राहुल भगत (भा.पु.से.) सचिव,मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री सचिवालय एवं सचिव, सुशासन एवं अभिसरण विभाग (छ.ग. शासन) को प्रदान किया गया.   

सराहनीय सेवा हेतु भारतीय पुलिस पदक 2025 ज्ञानेन्द्र कुमार अवस्थी सेवानिवृत्त सहायक पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर, अनिल कुमार कश्यप उप पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर, हरिशंकर प्रताप सिंह, निरीक्षक विशेष आसूचना शाखा पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर,नरेश कुमार पैकरा कंपनी कमांडर 7वीं वाहिनी छसबल भिलाई, वली मोहम्मद शेख निरीक्षक योजना प्रबंध शाखा पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर को मिला है. 

समैया चिप्पनपल्ली सहायक उप निरीक्षक, नक्सल सेल जिला-बीजापुर, सुशील कुमार श्रीवास प्रधान आरक्षक, विशेष आसूचना शाखा पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर, तुलाराम चुरेन्द्र, प्रधान आरक्षक थाना-रावघाट जिला-कांकेर, हरिश्चन्द्र मरकाम प्रधान आरक्षक 8वीं वाहिनी छसबल राजनांदगांव, सुशील कुमार चौबे आरक्षक अपराध अनुसंधान विभाग पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर को भी सम्मानित किया गया है. 

सराहनीय सुधारात्मक सेवा पदक 2025

 मधु सिंह उप जेल अधीक्षक केन्द्रीय जेल जगदलपुर, साहेबुद्दीन अंसारी (सेवानिवृत्त) मुख्य प्रहरी जिला जेल बेमेतरा, हरवंश लाल मकराम प्रहरी जिला जेल दंतेवाड़ा, ज्ञानप्रकाश पैकरा प्रहरी जिला जेल दंतेवाड़ा, झीमन राम टोप्पो मुख्य प्रहरी जिला जेल सूरजपुर को प्रदान किया गया है.

गृह रक्षक व नागरिक सुरक्षा सराहनीय सेवा पदक 2025 महेश कुमार मिश्रा, नायक नगर सेना कोरिया,राज्य स्तरीय एवं पुलिस महानिदेशक पुरस्कार 2024गुरू घासीदास पुरस्कार निशा सिन्हा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जिला-गरियाबंद और रायपुर की उप पुलिस अधीक्षक मंजूलता राठौर को राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. 

कुरूद की पुलिस अनुविभागीय अधिकारी रागिनी मिश्रा को मुख्यमंत्री पुरस्कार, शहीद वीरनारायण सिंह पुरस्कार रविन्द्र अनंत निरीक्षक अजाक थाना बिलासपुर और बालोद की महिला प्रधान आरक्षक नर्मदा कोठारी को पुलिस महानिदेशक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. 

ये भी पढ़ें सीएम साय ने राजधानी में फहराया तिरंगा, रायपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की घोषणा

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com