VIDEO: रायपुर में बैडमिंटन खेलते-खेलते आया हार्ट अटैक, कारोबारी की गिरते ही हो गई मौत

Heart Attack Death: रायपुर में बैडमिंटन खेलते समय व्यापारी की मौत हो गई. डीडी नगर के सोनकर बाड़ी मैदान में दोस्तों के साथ हुए व्यापारी को हार्ट अटैक आया था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बैडमिंटन खेलते-खेलते एक कारोबारी की मौत हो गई. घटना का वीडियो भी सामने आया है. कारोबारी अपने दोस्तों के साथ बैडमिंटन खेलते मैदान में ही गिर पड़े थे. हार्डवेयर कारोबारी की पहचान अमृत बजाज के रूप में हुई है, जो 57 वर्ष के थे. वह ईदगाह भाठा के रहने वाले थे.

जानकारी के अनुसार, घटना 16 फरवरी की बताई जा रही है और अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. डीडी नगर के सोनकर बाड़ी मैदान में बैडमिंटन खेलते समय कारोबारी की जान चली गई थी, जिसकी वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है.

Advertisement

शटल कॉक उठाते समय जमीन पर गिरे

अमृत बजाज दिन में अपने दोस्तों के साथ बैडमिंटन खेल रहे थे. उन्होंने काफी देर तक खेला. खेलते समय व्यापारी ने शॉट मारा और जब शटल कॉक गिर गई तो उसे उठाने गए. इतने में वो अचानक धड़ाम से जमीन पर नीचे गिर गए. आसपास के लोग उनके पास पहुंचे और उन्हें अस्पताल भी ले गए, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी.

उनका अंतिम संस्कार 16 फरवरी को मरवाड़ी मुक्तिधाम में किया गया है. परिजनों ने बताया कि वह शुगर पेशेंट (Diabetic Patient) थे, लेकिन रोज सुबह अपने साथियों के साथ एक्सरसाइज करने और बैडमिंटन खेलने जाया करते थे.

ये भी पढ़ें- डूब रहे छोटे भाई को बचाने कूएं में कूद पड़ा बड़ा भाई, डूबने से दोनों सगे भाईयों एक साथ हुई दर्दनाक मौत!

Advertisement