विज्ञापन
This Article is From Mar 29, 2025

Love Affair: माशूका से मिलने रायपुर से अंबिकापुर आए थे दो युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी के पैसे और 4.5 लाख के जेवर जब्त

Raipur Thief News: सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अंबिकापुर पुलिस ने रायपुर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, दोनों अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए अंबिकापुर आए थे, जहां उन्होंने नकद और लाखों रुपये की ज्वेलरी चोरी की थी. आइए आपको पूरे मामले की विस्तार से जानकारी देते हैं.

Love Affair: माशूका से मिलने रायपुर से अंबिकापुर आए थे दो युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी के पैसे और 4.5 लाख के जेवर जब्त
अंबिकापुर में दो आशिकों ने बंद घर में की थी चोरी

Raipur Ambikapur Crime: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) से चोरी के एक अनोखे मामले का खुलासा हुआ है. रायपुर से अंबिकापुर अपनी प्रेमिका से मिलने आएं दो युवकों को खर्च करने के लिए चोरी करना महंगा पड़ा. अंबिकापुर पुलिस (Ambikapur Police) ने सीसीटीवी कैमरा फुटेज (CCTV Footage) खंगालते हुए आरोपियों को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी युवकों के पास से नकद सहित चोरी के 4.5 लाख रुपए के जेवरात भी जब्त किए है. पीड़ित के घर के अंदर अलमारी से दो सोने के चैन, एक सोने का छोटा लॉकेट, एक जोड़ी चांदी का पायल, एक नग चांदी की अंगूठी और करीबन एक लाख रुपये नकद गायब हुए थे.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर के लखनपुर जनपद निवासी पीड़ित सुरेन्द्र अग्रवाल ने 9 फरवरी 2025 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह 8 फरवरी को अपने घर का चैनल गेट बंद कर परिवार सहित महाकुंभ में शामिल होने प्रयागराज जा रहे थे. 9 फरवरी को उसके पड़ोसी ने सूचना दी कि उसके घर के बाहर के दरवाजा का ताला टूटा हुआ है और दरवाजा खुला हुआ है, जिसके बाद सुरेन्द्र अग्रवाल ने अपने परिवारजनों को सूचित करते हुए महाकुंभ ना जाकर परिवार सहित वापस घर लौट आए. घर के अंदर अलमारी में रखा सामान बिखरा हुआ था और मौके पर एक लाल रंग का गैती पड़ा हुआ था.

सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाली

इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चोरी के आरोपियों तक पहुंचना एक चुनौती था. पुलिस टीम और आईटी सेल ने इस मामले में सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे को खंगाला, तब आरोपियों द्वारा इस्तेमाल किए गए गाड़ी और आरोपियों की पहचान की गई. बताया जा रहा है कि आरोपियों के संबंध में पुलिस को मुखबिरों ने बताया कि वे शंकरनगर रायपुर है. जिसके बाद पुलिस टीम रायपुर पहुंची, आरोपियों की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ की.

ये भी पढ़ें :- Strike: हड़ताल पर बैठे मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सफाई कर्मी, कहा-नियमित करें सरकार

पूछताछ में हुआ खुलासा

मामले में 19 वर्ष के आरोपी ने पूछताछ में बताया कि आरोपी अपनी प्रेमिका से मिलने अपने साथी मनीष कुमार साहू के साथ अंबिकापुर के लिए निकला था. आरोपियों ने अंबिकापुर आने के दौरान खाने-पीने एवं घूमने-फिरने के लिए चोरी करने की योजना बनाई. इसके लिए उन्होंने सुने पड़े मकान की तलाश की. इस दौरान बिलासपुर के रास्ते में आरोपियों ने एक लोहे का गैती खरीदा. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध सबूत पाए जाने से प्रकरण में आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट के सामने पेश कर जेल भेज दिया है.

ये भी पढ़ें :- MP में बंटी-बबली ने 5 ज्वेलर्स को ठगा, नकली गोल्ड देकर लिया असली सोना

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com