विज्ञापन
This Article is From Oct 26, 2024

CG: दावा- इस अभियान ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड! किरण बोले- ये दिवाली सदस्यता वाली

CG News: छत्तीसगढ़ के बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने दावा किया है कि भाजपा के सदस्यता अभियान ने इस बार सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. आइए जानते हैं किरण देव ने क्या कुछ कहा ? 

CG: दावा- इस अभियान ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड! किरण बोले- ये दिवाली सदस्यता वाली

Chhattisgarh Political News: छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने दावा करते हुए कहा है कि भाजपा ने केवल 46 दिनों में 50 लाख से ज्यादा सदस्य बनाकर छत्तीसगढ़ में इतिहास रचा है. भाजपा के सर्वस्पर्शी, सर्वाधिक सदस्यता अभियान के तहत अब आज से 28 अक्टूबर तक महिलाओं, थर्ड जेंडर, पुजारियों और अन्य कई क्षेत्रों के लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई जाएगी.

अभियान ने इतिहास रचा है

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि भाजपा से जुड़ना राष्ट्रशक्ति को मजबूत करना है, इसलिए अधिक-से-अधिक लोग दिल से, दल से, जुड़ें कमल से. भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए यह दीपावली सदस्यता वाली दीपावली है.भाजपा सदस्यता अभियान की अब तक की प्रगति और ऐतिहासिक सफलता का पूरा श्रेय भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को देते हुए देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गांरटी और  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन ने भाजपा सदस्यता अभियान का यह इतिहास रचा है. 

 छत्तीसगढ़ में रहने वाले हर वर्ग, हर क्षेत्र के लोगों में भाजपा से जुड़ने को लेकर उत्साह का माहौल रहा.देव ने कहा कि मोदी की गारंटी और भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार के कार्यों की वजह से जनता में भाजपा से जुड़ने के लिए और अधिक उत्साह दिखाई पड़ा.

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि साय सरकार ने केवल 10 महीनों के कार्यकाल में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं. सबसे कम समय में 70 लाख महिलाओं को 1,000 रुपए, 18 लाख प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना,धान का बकाया बोनस के 3,716 करोड़ रुपए, प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रु. में, श्री रामलला दर्शन योजना, पीएससी परीक्षा घोटाले की जाँच, नक्सलवाद के खिलाफ ऐतिहासिक सफलता आदि प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियां देश के सभी प्रदेशों के सामने एक मिसाल रही हैं. 

दिल्ली की बैठकों में भी हुई तारीफ 

भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक व प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि सदस्यता अभियान के तहत कई प्रकार के घटनाक्रम भी हुए जिसमें छत्तीसगढ़ की दिल्ली की बैठकों में भी तारीफ हुई .हमारे कार्यकर्ता राधे लाल नाग का सदस्यता अभियान के काम के लिए बाढ़ में फंस जाना,  कांग्रेस से आए हुए कार्यकर्ता का अपने रेफरल कोड से 13 हजार से ज्यादा सदस्य बना लेना और केवल 46 दिनों में पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए भाजपा के 50 लाख सदस्य बनना यह जनता के भाजपा के प्रति विशेष स्नेह का बड़ा प्रमाण है. 

ये भी पढ़ें CG :  28 लाख श्रमिकों को विष्णु सरकार का बड़ा तोहफा, एक नंवबर को 3 योजनाएं होंगी लांच, मिलेगा ये फायदा 

जल्द पूरा करेंगे

अनुराग सिंह देव ने कहा कि भाजपा को अधिकतम वोट पिछले चुनाव में 79 लाख मिले थे, 79 लाख वोटों  के बाद 60 लाख का सदस्यता लक्ष्य रखना एक बहुत बड़ा काम है. जिसे भारतीय जनता पार्टी जल्दी पूरा करने जा रही है. इस मौके पर अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी,सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें CG: बृजमोहन के बाद सुनील पर भाजपा का भरोसा,आइए जानते हैं इनके बारे में 

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close