तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, चार की मौत, कई घायल; रायपुर–बिलासपुर मार्ग पर हादसा

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में रायपुर–बिलासपुर मार्ग पर बस और तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. कई यात्री घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में इलाज मिल रहा है. हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत‑बचाव अभियान शुरू किया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Raipur-Bilaspur Road Accident: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में रायपुर–बिलासपुर मार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार ट्रक ने यात्रियों से भरी बस को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर अफरा‑तफरी मच गई. इस दर्दनाक दुर्घटना में 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई यात्रियों के घायल होने की आशंका है. पुलिस और प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत‑बचाव अभियान शुरू कर दिया.

मुख्य मार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा

जानकारी के मुताबिक, बलौदा बाजार जिले के सिमगा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को यह हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने रायपुर बस सर्विस की यात्री बस को सामने से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बस और ट्रक दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की.

मृतकों की पहचान खुशी साहू 2 वर्ष, त्रिवेणी साहू 62 वर्ष, दशरथ साहू 80 वर्ष, राधिका निर्मलकर 24 वर्ष, चंचल साहू 21 वर्ष के रूप में हुई है. 

5 की मौत, कई घायल 

हादसे के बाद सामने आई जानकारी के अनुसार 5 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है. कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. घायलों की स्थिति को लेकर डॉक्टरों की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं.

Advertisement

पुलिस और प्रशासन ने संभाली स्थिति

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं. सड़क पर फैले मलबे को हटाने और घायलों को सुरक्षित निकालने का काम तेजी से किया गया. पुलिसकर्मियों ने ट्रैफिक को भी नियंत्रित किया ताकि मार्ग पर लंबे समय तक जाम न लगे.

सिमगा थाना प्रभारी ने दी जानकारी

सिमगा थाना प्रभारी लखेश केंवट ने बताया कि ट्रक और बस की टक्कर में 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. उन्होंने कहा कि हादसे के सही कारणों की जांच की जा रही है. ट्रक की रफ्तार, सड़क की स्थिति और अन्य पहलुओं को भी जांच में शामिल किया गया है. फिलहाल पुलिस आगे की सभी प्रक्रिया पूरी कर रही है.

Advertisement