विज्ञापन
This Article is From Oct 26, 2024

बाइक की लालच में तीन युवकों ने अपने ही दोस्त को मार डाला, रायगढ़ में अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी

Raigarh Crime News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पिछले दिनों मिलुपारा-बांजीखोल के केंदाडोंगरी पहाड़ी में एक युवक की चार दिन पुरानी लाश मिलने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है.

बाइक की लालच में तीन युवकों ने अपने ही दोस्त को मार डाला, रायगढ़ में अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी

Raigarh Crime News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पिछले दिनों मिलुपारा-बांजीखोल के केंदाडोंगरी पहाड़ी में एक युवक की चार दिन पुरानी लाश मिलने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने बताया कि अपने ही दोस्त की बाइक हड़पने के चक्कर में तीन लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने इस मामले में नाबालिग समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. 

एडिशनल एसपी आकाश मरकाम ने प्रेस कांफ्रेंस में घटना के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि तमनार पुलिस ने अज्ञात मृतक की शव की शिनाख्तगी कर मामले में मिले एक-एक साक्ष्य को जोड़ते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनमें एक नाबालिग है.

आरोपियों ने कबूला गुनाह

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने मृतक की बाइक को हासिल करने के लिए उसकी हत्या करने की बात कबूल ली है. आरोपियों ने कहा कि बाइक के चक्कर में उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने इस मामले में नाबालिग समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. 

KTM ड्यूक बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार

तीनों आरोपियों को हत्या और साक्ष्य छिपाने के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया. पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त गेडा (लकडी), चाकू, पत्थर, घटना समय पहने कपड़े, KTM ड्यूक बाइक बरामद किया गया. आरोपी नाबालिग और आरोपी विजय चौहान को शुक्रवार को और आरोपी नरेंद्र उर्फ बोनू सारथी को न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल दाखिल किया गया है.  
ये भी पढ़ें- एमपी उपचुनाव के लिए BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, ये दिग्गज चुनावी रण में भरेंगे हुंकार

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com