विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2026

छत्तीसगढ़ में सैक्स रैकेट का भंडाफोड़! तीन महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. केलो बिहार कॉलोनी में चल रहे अवैध देह व्यापार पर देर रात छापा मारकर तीन महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया.

छत्तीसगढ़ में सैक्स रैकेट का भंडाफोड़! तीन महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद

Chhattisgarh Sex Racket News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सैक्स रैकेट का खुलासा किया है. केलो बिहार कॉलोनी में किराये के मकान से चल रहे इस अवैध धंधे पर देर रात छापा मारकर पुलिस ने तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. मौके से नकद राशि, मोबाइल फोन और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है.  

कॉलोनी में चल रहा था अवैध धंधा

पुलिस को सूचना मिली थी कि केलो बिहार कॉलोनी के एक किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर देह व्यापार कराया जा रहा है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और पूरे मामले की गोपनीय जांच शुरू की गई.

पाइंटर भेजकर की गई पुष्टि

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में पहले एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर मकान में भेजा गया. जब अवैध गतिविधि की पुष्टि हो गई, तब तत्काल कार्रवाई की योजना बनाई गई और टीम को अलर्ट कर दिया गया.

देर रात छापेमारी, पांच गिरफ्तार

नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में चक्रधरनगर थाना और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने देर रात मकान की घेराबंदी कर छापा मारा. कार्रवाई के दौरान मौके से तीन महिलाएं और दो पुरुष आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. छापेमारी के दौरान पुलिस ने मोबाइल, नकद और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की. जब्त सामान को सबूत के तौर पर सील कर लिया गया है.

मुख्य आरोपी और सहयोगी की पहचान

पुलिस जांच में मुख्य आरोपी डिंपी उर्फ राहुल इजारदार और उसके सहयोगी नागेंद्र विश्वकर्मा की भूमिका सामने आई है. दोनों इस पूरे नेटवर्क को संचालित कर रहे थे और बाहर से महिलाओं को लाकर अवैध धंधा चलवा रहे थे.

PITA एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम (PITA एक्ट) की धारा 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है.

पुलिस ने दी सख्त चेतावनी

पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि अनैतिक देह व्यापार और ऐसे अवैध धंधों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. आम लोगों से भी अपील की गई है कि यदि उन्हें इस तरह की किसी गतिविधि की जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com