विज्ञापन
This Article is From Aug 21, 2025

रायपुर की सेंट्रल जेल से कैदी फरार, पुलिस कर्मियों से लेकर अधिकारी तलाश में जुटे

रायपुर केंद्रीय कारागार से एक कैदी फरार हो गया है, जिसकी पहचान चंद्रवीर सिंह उर्फ पिंटू के रूप में हुई है. वह गुरुवार को दोपहर 12 बजे जेल से भागा, जब वह महिला जेल की तरफ वेल्डिंग का काम कर रहा था.

रायपुर की सेंट्रल जेल से कैदी फरार, पुलिस कर्मियों से लेकर अधिकारी तलाश में जुटे

Prisoner Escaped from Jail: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की केंद्रीय कारागार (Raipur Central Jail) से एक कैदी फरार हो गया. यह कैदी गुरुवार को दोपहर 12 बजे भागा है. अब जेल कर्मचारियों से लेकर पुलिस सभी कैदी की तलाश में जुट गए हैं. पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर रही है. कैदी उम्रकैद की सजा काट रहा था.

कैदी तब फरार हुआ, जब महिला जेल की तरफ 5 कैदी वेल्डिंग का काम कर रहे थे. उसी समय उसने मौका देख लिया और जेल से भागने में कामयाब रहा. कैदी की पहचान चंद्रवीर सिंह उर्फ पिंटू के रूप में हुई है. गंज थाने में पुलिस ने कैदी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. 

NOTE: यह खबर अपडेट की जाएगी.

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश डाक विभाग में घोटाला: 3 अधिकारियों पर चला CBI कोर्ट का चाबुक, जानिए फैसले में क्या हुआ

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com