विज्ञापन
This Article is From Jan 28, 2025

EVM की सुरक्षा करते समय पुलिस वाले ने खुद को मारी गोली, स्ट्रांग रूम में मचा हड़कंप

Chhattisgarh News in Hindi : फिलहाल, रुद्री पुलिस मामले की जांच कर रही है. शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है. जवान ने ये घातक कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है.

EVM की सुरक्षा करते समय पुलिस वाले ने खुद को मारी गोली, स्ट्रांग रूम में मचा हड़कंप
EVM की सुरक्षा करते समय पुलिस वाले ने खुद को मारी गोली, स्ट्रांग रूम में मचा हड़कंप

Dhamtari : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. कंपोजिट बिल्डिंग के सामने बने स्ट्रांग रूम में तैनात एक सुरक्षा जवान ने खुद को गोली मारकर जान दे दी. इस घटना से प्रशासन और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया. मृतक जवान का नाम सालिक राम पात्रे (40) बताया गया है. वह रुद्री पुलिस लाइन में आरक्षक के पद पर तैनात था और कुछ दिनों से EVM की सुरक्षा में ड्यूटी कर रहा था. बताया जा रहा है कि सालिक राम पात्रे स्ट्रांग रूम के अतिरिक्त कमरे में ड्यूटी कर रहा था. वहीं उसने अपनी सरकारी SLR राइफल से खुद को गोली मार ली. गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे.

खबर मिलने पर आई पुलिस

आनन-फानन में पुलिस को मामले की इत्तिला की दी गई. घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर नम्रता गांधी और रुद्री पुलिस मौके पर पहुंची. तुरंत घटनास्थल को सील कर दिया गया. इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. 

ये भी पढ़ें : 

• प्रेमी जोड़े ने घर से भाग कर रचाई शादी, फिर परिजनों के डर से SP ऑफिस में लगाई गुहार

• स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट ! छापे में जो सामान मिला उसे देख पुलिस भी चौंक गई

• बॉस ने किया रेप तो लड़की ने ऑफिस में की खुदकुशी... WhatsApp चैट ने खोले राज

जवान ने ये घातक कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है. फिलहाल, रुद्री पुलिस मामले की जांच कर रही है. शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Get App for Better Experience
Install Now
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com