प्रतीकात्मक तस्वीर
कोरबा:
Poisoned Liquor Took 3 Life: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटमेर गांव में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से मालती बाई (50), राम सिंह (60) और बेदराम (49) की मौत हो गई.
जहरीली शराब पीने से मारे गए तीनों व्यक्तियों ने बेदराम के घर महुआ से बनी शराब पी थी. शराब पीने से हालत बिगड़ने पर ग्रामीणों ने तीनों पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मारे गए तीनों कोरबा जिले थे. पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि तीनों व्यक्तियों की मौत जहरीली शराब पीने से या विषाक्त भोजन करने से हुई. तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस अधीक्षक तिवार ने बताया कि मौत के कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा.
Advertisement
Topics mentioned in this article