छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे कोरोना के मरीज, बुधवार को रायपुर में मिले 3 नए मामले, फिलहाल 45 एक्टिव केस

Corona New Patients: राजधानी रायपुर में कोराना वायरस के नए वैरियंट JN-1 से संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ रही है, जहां अब सर्वाधिक 40 कोराना पॉजिटिव मरीज है. दूसरे नंबर बिलासपुर हैं, जहां मरीजों की संख्या 21 हैं, जबकि तीसरे नंबर पर दुर्ग जिला है, यहां 10 पॉजिटिव केस दर्ज हुए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
3 new patients found in Raipur

Corona Patients In Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में कोरोना का नया वैरियंट तेजी से पांव पसार रहा है. बुधवार को  रायपुर में सामने आए 3 मरीज से राजधानी में हड़कंप है. कोराना संक्रमितों की संख्या में  इजाफे से लोग हलकान हैं, क्योंकि बीते 22 दिन में पूरे प्रदेश में 75 कोराना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं, जो एक खतरनाक संकेत है. 

बुधवार को राजधानी रायपुर में तीन नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. तीन नए कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ राजधानी में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 40 पार कर गई है. फिलहाल, कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिहाज से रायपुर पहले पायदान पर विराजमान है.

ये भी पढ़ें-क्लीनिक आए मरीज को डॉक्टर ने ऐसे लिखकर दी दवा की पर्ची, कोई भी मेडिकल स्टोर नहीं कर पाया डीकोड!

Advertisement

छत्तीसगढ़ में लगातार फैल रहा है कोराना वायरस का नया वैरियंट JN-1

गौरतलब है छत्तीसगढ़ में कोराना वायरस के नए वैरियंट JN-1 लगातार फैल रहा है और मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. राजधानी रायपुर में सर्वाधिक 40 कोराना पॉजिटिव मरीज है. दूसरे नंबर बिलासपुर हैं, जहां संक्रमित मरीजों की संख्या 21 हैं, जबकि तीसरे नंबर पर दुर्ग जिला है, जहां 10 पॉजिटिव केस दर्ज हुए हैं.

प्रदेश में अब तक 75 पॉजिटिव मरीज, 30 ठीक हुए, 41 होम आइसोलेशन

रिपोर्ट के मुताबिक रायपुर में बुधवार को कोरोना संक्रमित मिले 3 नए मरीज को मिलाकर अब तक 75 कोरोना पॉजिटिव मरीज हो गए हैं. यह आंकड़ा बीते 22 दिन का है. पूरे प्रदेश में अभी 75 कोरोना पॉजिटिव मरीज दर्ज हुए हैं. इनमें से 30 मरीज ठीक भी हो चुके हैं, जबकि 41 होम आइसोलेशन पर है और 4 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं. 

राजधानी रायपुर में कोराना वायरस के नए वैरियंट JN-1 से संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ रही है, जहां अब सर्वाधिक 40 कोराना पॉजिटिव मरीज है. दूसरे नंबर बिलासपुर हैं, जहां मरीजों की संख्या 21 हैं, जबकि तीसरे नंबर पर दुर्ग जिला है, यहां 10 पॉजिटिव केस दर्ज हुए हैं.

ये भी पढ़ें-Corona Patient In Jabalpur: जबलपुर पहुंचा कोविड का नया वेरिएंट, पॉजिटिव मिला 80 वर्षीय वृद्ध

फिलहाल है 45 एक्टिव मरीज, वायरस के खिलाफ तैयार स्वास्थ्य महकमा

फिलहाल, छत्तीसगढ़ में कोरोना के कुल 45 एक्टिव केस है. संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा होता स्वास्थ्य महकमा लोगों को कोरोना के नए वैरियंट से सुरक्षित रहने और संक्रमित मरीजों के उपचार को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं. वहीं, संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए लगातार जमीन पर काम कर रही है. 

ये भी पढ़ें- Rationalization: दो दशक बाद बीजापुर के 78 स्कूलों में गूंजेगा ककहरा, बंद पड़े विद्यालयों में पहली बार पहुंचे शिक्षक

Advertisement


MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.