विज्ञापन
This Article is From Jun 15, 2025

Noni Babu Yojana: 'बच्चे विदेश पढ़ने जाएंगे तो सरकार करेगी मदद', सीएम साय ने 31 मेधावी बच्चों को किया 'नोनी बाबू' से सम्मानित

Noni Babu Yojana Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के श्रमिक परिवारों के मेधावी बच्चों को नोनी बाबू योजना से मुख्यमंत्री साय ने सम्मानित किया है. योजना का लाभ 31 छात्रों को दिया गया है.

Noni Babu Yojana: 'बच्चे विदेश पढ़ने जाएंगे तो सरकार करेगी मदद', सीएम साय ने 31 मेधावी बच्चों को किया 'नोनी बाबू' से सम्मानित
सीएम साय ने मेधावी श्रमिक परिवार के बच्चों को दी बड़ी सौगात

Noni Babu Yojana Chhattisgarh Benefits: छत्तीसगढ़ में गरीब, आदिवासी और श्रमिक परिवारों के लिए कई योजनाएं वरदान की तरह काम कर रही हैं. इससे लोगों को बहुत फायदा हो रहा है, खासतौर से छात्रों को सुविधा मिल रही है. इसी क्रम में, श्रमिक परिवार के मेधावी बच्चों के लिए नोनी बाबू मेधावी सहायता योजना (CM Noni Babu Medhavi Shiskha Sahayata Yojana) बहुत लाभकारी साबित हो रही है. छत्तीसगढ़ के श्रमिक परिवारों के मेधावी छात्रों को नौनी बाबू मेधावी सहायता योजना के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Vishnudeo Sai) ने सम्मानित किया है. सीएम ने खास कार्यक्रम के दौरान कुल 31 छात्रों को इस योजना से सम्मानित किया है.

श्रमिकों के कल्याण के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध - सीएम साय

सीएम विष्णुदेव साय ने इस खास अवसर पर कहा, 'श्रमिकों के कल्याण के लिए तीन मंडल काम करते हैं. उनमें से एक संनिर्माण कर्मकार मंडल के कार्यक्रम में श्रमिकों के बच्चों को दो लाख रुपये की राशि से सम्मनित किया जाता है.  31 मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया. आज के कार्यक्रम में 32 हजार से अधिक श्रमिक के खातों में राशि ट्रांसफर की गई है. छत्तीसगढ़ में श्रमवीरों के लिए अलग-अलग योजनाएं चल रही हैं. बच्चे विदेश पढ़ने जाएंगे, तो उनको सरकार सहायता करेगी.'

क्या है नोनी बाबू योजना?

मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही एक खास योजना है. यह योजना छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है. इसका मुख्य उद्देश्य श्रमिकों के बच्चों को पढ़ाई-लिखाई में आगे बढ़ने का अवसर देना, उनकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति में सुधार करना और बेटियों को भी पढ़ने-लिखने के लिए प्रोत्साहित करना है.

क्या है नोनी बाबू योजना के लिए जरुरी पात्रता?

  • आवेदक छात्र छत्तीसगढ़ का स्थायी निवासी होना चाहिए
  • छात्र के माता-पिता छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में कम से कम 90 दिनों से पंजीकृत निर्माण श्रमिक होने चाहिए
  • छात्र ने पिछली कक्षा में कम से कम 75% अंक प्राप्त किए हों. (कुछ मामलों में बोर्ड परीक्षाओं में टॉप-10 में आने वाले छात्रों के लिए विशेष प्रोत्साहन भी है)
  • यह योजना पंजीकृत निर्माण श्रमिक के पहले दो बच्चों के लिए लागू होती है

ये भी पढ़ें :- मिनी स्टेडियम में खिलाड़ियों की जगह दिख रहीं बकरियां, खंडहर हुआ 52 लाख रुपये से बना ग्राउंड

क्या है नोनी बाबू योजना का लाभ?

यह योजना छात्रों को विभिन्न स्तरों पर आर्थिक सहायता प्रदान करती है:

  • कक्षा 10वीं और 12वीं - लड़कों को पांच हजार रुपये और लड़कियों को पांच हजार 500 रुपये की छात्रवृत्ति.
  • स्नातक कक्षाएं - पुरुष छात्रों को सात हजार रुपये और महिला छात्रों को सात हजार 500 रुपये की छात्रवृत्ति.
  • स्नातकोत्तर कक्षाएं - पुरुष छात्रों को 10 हजार रुपये और महिला छात्रों को 10 हजार 500 रुपये की छात्रवृत्ति.
  • व्यावसायिक शिक्षा (ITI, IIT, इंजीनियरिंग, मेडिकल, लॉ, डेंटल या नर्सिंग) - लड़कों को 12 हजार रुपये और लड़कियों को 12 हजार 500 रुपये की छात्रवृत्ति.
  • बोर्ड परीक्षाओं में टॉप-10 में आने वाले छात्रों को विशेष प्रोत्साहन - 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में टॉप-10 में आने वाले छात्रों को दो लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि (जिसमें एक लाख रुपये दोपहिया वाहन के लिए और एक लाख रुपये नकद शामिल हैं).
  • विदेश में पढ़ाई के लिए सहायता - कुछ मामलों में 50 लाख रुपये तक की सहायता का प्रावधान भी है.
  • ट्यूशन फीस, एडमिशन फीस, हॉस्टल और मेस फीस की पूरी राशि की प्रतिपूर्ति (कुछ व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए).

ये भी पढ़ें :- Rewa News: क्रिकेटर बनने का ऐसा जुनून कि युवक भागा घर से, पहुंच गया भोपाल क्रिकेट अकादमी! ऐसे मिली पुलिस को जानकारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com