विज्ञापन
This Article is From Jul 21, 2024

Chhattisgarh: दंतेवाड़ा में NMDC का डैम फटा, किरंदुल में मची तबाही, मंजर देख उड़ जाएंगे होश..

CG News In Hindi: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में बीते तीन दिनों से बारिश जारी है. तेज बारिश की वजह से जिले की नदियां उफान पर हैं, वहीं, रविवार को सीआईएसएफ डैम बारिश की वजह से फट गया, जिससे लोगों के घर में तबाही मच गई.

Chhattisgarh: दंतेवाड़ा में NMDC का डैम फटा, किरंदुल में मची तबाही, मंजर देख उड़ जाएंगे होश..
छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में यहां लोगों के घरों में घुसा पानी, मंजर देख उड़ जाएंगे होश..

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के दंतेवाड़ा (Dantewada) क्षेत्र में रविवार को भी झमाझम बारिश का दौर जारी रहा. यहां बीते तीन दिनों से तेज बारिश हो रही है,जिससे नदियों का जल स्तर बढ़ गया. बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में नदी-नाले उफान पर हैं. वहीं, लौह अयस्क के लिए  एल1 पर एक डैम का निर्माण किया गया था, जिसे लोग आम बोलचाल की भाषा में सीआईएसएफ डैम भी कहते  हैं.ये डैम NMDC का है.

अफरा-तफरी मच गई..

बारिश से यह डैम अचानक फट गया, जिससे किरंदुल शहर में पानी घुस गया. लोगों के घरों में जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई. मिली जानकारी के अनुसार 50 से अधिक घरों में पानी घुसने से अफरा-तफरी मच गई. लोगों का जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया.

लोगों को उठानी पड़ी परेशानी

इस बीच तबाही मचाता हुआ पानी लोगों के घरों मे घुस गया. सबसे अधिक तबाही किरंदुल के वार्ड क्रमांक 1 और 2 में  देखने को मिली, जिसमें  लगभग 50 से  अधिक घरों में पानी घुसने से लोगों को भारी दिक्कत उठानी पड़ी.

पीड़ितों ने लगाई मदद की गुहार..

इसके अलावा बारिश के चलते गीदम के हारामपारा में वार्ड 6 में छात्रावास के समीप एक बरगद पेड़ धराशायी हो गया. पेड़ गिरने से 4 मकान क्षतिग्रस्त हो गए.  मकान क्षतिग्रस्त होने से पीड़ितों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा, जिसके बाद पीड़ितों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है.

ये भी पढ़ें-  यूपी के बाद अब एमपी में भी दुकानों के बाहर नेम प्लेट लगाने की सुगबुगाहट, फैसले से पहले ही कांग्रेस ने चल दी बड़ी चाल

डीएम बोले..

दंतेवाड़ा कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कहा कि "मौके पर प्रशासनिक और एनडीआरएफ की टीम मौजूद है. हर स्थिति पर नजर है. जल्द पानी हटाकर लोगो को राहत दी जाएगी."

ये भी पढ़ें-MP: 'कांग्रेस में बागियों की एंट्री बैन...' कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी ने लिया बड़ा फैसला

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com