Durg Crime News: 24 घंटे में चाकूबाजी की तीन घटनाएं; 17 वर्षीय युवक की मौत, जानिए कहां-कहां हुई वारदात

Durg Crime News: लगातार बढ़ रही घटनाओं से शहर में दहशत का माहौल है और लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. वहीं लगातार तीन चाकूबाजी की घटनाओं के बाद पुलिस ने शहर में गश्त बढ़ा दी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Durg Crime News: 24 घंटे में चाकूबाजी की तीन घटनाएं; 17 वर्षीय युवक की मौत, जानिए कहां-कहां हुई वारदात

Durg Crime News: दुर्ग में अपराध एक बार फिर सिर उठाता दिख रहा है. बीते 24 घंटों के भीतर शहर के अलग‑अलग थाना क्षेत्रों से चाकूबाजी की तीन वारदातें दर्ज की गई हैं, जिनमें एक 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. लगातार बढ़ रही घटनाओं से शहर में दहशत का माहौल है और लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. वहीं लगातार तीन चाकूबाजी की घटनाओं के बाद पुलिस ने शहर में गश्त बढ़ा दी है. अधिकारियों का कहना है कि सभी मामलों की जांच तेज कर दी गई है और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.

नाच-गाने के दौरान बढ़ा विवाद, 17 वर्षीय युवक की मौत

पहली और सबसे गंभीर घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र के शांति नगर से सामने आई. यहां रहने वाला 17 वर्षीय नानू उर्फ छय शादियों में घोड़ी चलाने का काम करता था. महाशिवरात्रि के अवसर पर दो दिनों से चल रही भगवान की बारात में वह नाच‑गाना कर रहा था. इस दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और उसके साथ कहासुनी शुरू हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने चाकू निकाल लिए और नानू पर ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया. वहां मौजूद लोगों के अनुसार, हमलावरों ने युवक के पेट, सिर और शरीर के कई हिस्सों पर वार किए. घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मोहन नगर थाने के बाहर जमा होकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. पुलिस ने देर रात 4–5 संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

महिला पर रास्ते में हमला, आरोपी ने कहा - ‘तू मुझसे बात नहीं करती'

दूसरी घटना नेवई थाना क्षेत्र की है, जहां 26 वर्षीय चंद्रकला नारंग मंदिर से पूजा कर घर लौट रही थीं. इसी दौरान योगेंद्र यादव नाम के युवक ने रास्ता रोक लिया और गुस्से में कहा कि “तू घमंडी है, मुझसे बात नहीं करती मैं तुझे जान से मार दूंगा.” इसके बाद उसने जेब से कटर निकाला और महिला पर कई वार किए. घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.

भंडारे में पुराना विवाद उभरा, युवक पर चाकू से वार

तीसरी घटना पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र से है, जहां महाशिवरात्रि के भंडारे के दौरान एक युवक ने पुराने विवाद के चलते पड़ोसी युवक के पेट में चाकू मार दिया. घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

Advertisement

यह भी पढ़ें : Murder Case: मैहर में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला की हत्या; अर्धजला शव मिलने से हड़कंप

यह भी पढ़ें : Gehu Kharidi MP 2026: समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए हो जाएं तैयार; पंजीयन कब, कैसे और कहां करें जानिए

Advertisement

यह भी पढ़ें : Holi Special Train 2026: होली पर यात्रियों को राहत; 1410 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी; MP-CG के यात्रियों को भी फायदा

यह भी पढ़ें : MP Bhulekh Portal: मध्यप्रदेश भूलेख पोर्टल जीआईएस 2.0 लॉन्च; जानिए नये वर्जन मिलेगी क्या सुविधाएं

Topics mentioned in this article