मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) और छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में ठंड का असर बढ़ रहा है. दोनों राज्यों में कुछ जगह पर तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से के आसपास पहुंच चुका है. छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में पिछले तीन दिन से रात का तापमान 5 डिग्री के आसपास बना हुआ है. वहीं मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल (Gwalior-Chambal) क्षेत्र में न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है. ग्वालियर में न्यूनतम तापमान गिरकर 5.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. एमपी के 23 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे लुढ़का. बुधवार को बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, धार, उज्जैन, दतिया, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट जिले में कोल्ड डे रहा. जबलपुर का मौसम आज सामान्य के मुकाबले 2 डिग्री कम रह, रात का तापमान 7 से 9 डिग्री और दिन का तापमान 11 डिग्री है. सुबह कोहरे का प्रकोप थोड़ा काम था, लेकिन सर्द हवाएं चल रही हैं. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान में गिरावट का यह सिलसिला आगे भी बना रहेगा.
यह भी पढ़ें : Weather News : उत्तर भारत की बर्फीली हवाओं से प्रदेश में बढ़ी ठंड, बादल और बूंदाबादी के भी आसार
सीएम मोहन यादव आज जाएंगे दिल्ली
मध्य प्रदेश में विधानसभा सत्र का आज आख़िरी दिन है. सुबह 11 बजे से शुरू होगी सदन की कार्यवाही. आज सदन की कार्यवाही हंगामेदार हो सकती है. इसके साथ ही सदन में राज्यपाल के अभिभाषण को लेकर चर्चा होगी, चर्चा के दौरान विपक्ष कर सकता है हंगामा. कल अभिभाषण के दौरान विपक्षी विधायक लगातार रोक-टोक कर रहे थे. वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज दिल्ली जाएंगे, दिल्ली में सांसदों के साथ रात्रि भोज करेंगे. सीएम केंद्रीय नेताओं से मुलाकात भी करेंगे. इसके अलावा मंत्रिमंडल और लोकसभा की तैयारी को लेकर होगी चर्चा. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी दिल्ली जाएंगे.