Loksabha Election: पूर्व CM भूपेश बघेल पर छत्तीसगढ़ की इस महिला ने लगाए कई गंभीर आरोप, Video जारी कर कही ये बात 

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर खैरागढ के पूर्व विधायक देवव्रत सिंह की पत्नी विभा सिंह ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया है. चुनावी माहौल के बीच लगे इन आरोपों से अब प्रदेश की सियासत गर्म हो गई है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फोटो: विभा सिंह - भूपेश बघेल.

Loksabha Election 2024: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) पर कई गंभीर आरोप लगे हैं. ये आरोप खैरागढ़ के पूर्व विधायक स्वर्गीय देवव्रत सिंह की पत्नी विभा सिंह ने लगाए हैं. इसके लिए उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया है. जिसमें विभा ने कहा कि देवव्रत सिंह की आत्मा को दुखी कर भूपेश बघेल वोट मांग रहे हैं. इतना ही नहीं एक अन्य महिला को देवव्रत सिंह की पत्नी बनकर प्रचार करने का भी आरोप पूर्व सीएम पर लगाया गया है. विभा सिंह खैरागढ़ के पूर्व विधायक स्वर्गीय देवव्रत सिंह की दूसरी पत्नी है.

हाई प्रोफ़ाइल सीट है राजनांदगांव 

लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. यहां बयान बाजियों का भी दौर चल रहा है. छत्तीसगढ़ की हाई प्रोफ़ाइल सीट राजनांदगांव से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनाव लड़ रहे हैं तो वहीं भाजपा ने सांसद संतोष पांडे को दोबारा अपना प्रत्याशी बनाया है. इस बीच खैरागढ़ के पूर्व विधायक स्वर्गीय देवव्रत सिंह की दूसरी पत्नी विभा सिंह ने एक वीडियो जारी कर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा और गंभीर आरोप लगाए हैं.

Advertisement

विभा सिंह ने कहा कि -

भूपेश बघेल और पद्मा सिंह ने मिलकर महल को खत्म किया, महल पर पत्थर बरसाए, महल को बंद कराकर राजनीति खत्म की. राजा साहब के रहते हुए उन्हें पार्टी से बाहर कराया, उनकी बेइज्जती की. कांग्रेस के साथ राजा साहब देवव्रत सिंह का पुराना रिश्ता था, फिर भी उनकी इज्जत नहीं की.  मैंने देखा है कि वे कांग्रेस के साथ किस तरीके से परेशान थे. आज उनके नहीं रहने के बाद उनकी पहली पत्नी पद्मा सिंह, जो उनको छोड़कर जा चुकी हैं उस महिला को लाकर के बार-बार भूपेश बघेल वोट मांग रहे हैं.

विभा सिंह ने दावा करते हुए कहा कि मेरे पास वीडियो भी है,  सबूत भी है किस प्रकार राजनांदगांव क्षेत्र के लोगों को बहका कर भूपेश बघेल गलत कर रहे हैं. उनको यह नहीं करना चाहिए. मेरी सभी से विनती है कि सही पार्टी का चुनाव करें, भूपेश बघेल की बातों में न आएं. विभा ने कहा कि  देवव्रत जी की वर्तमान पत्नी पद्मा नहीं है. पद्मा का हमारे राजघराने से कोई लेना-देना नहीं है. भूपेश बघेल जी और खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा अगर यह बोल रहे है तो पूरी तरीके से गलत है. 

ये भी पढ़ें Loksabha Election : नक्सल इलाके में खतरों के बीच चुनाव करा लौटी पोलिंग पार्टी तो इस अंदाज में हुआ स्वागत, देखें तस्वीरें

26 अप्रैल को राजनांदगांव लोकसभा सीट के लिए होगा चुनाव

बता दें कि 26 अप्रैल को राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में चुनाव होने हैं. इससे पहले खैरागढ़ के पूर्व विधायक देवव्रत सिंह की दूसरी पत्नी विभा सिंह ने एक वीडियो जारी किया है. उन्होंने कहा कि पद्मा सिंह उनकी पहली पत्नी थी.  जिससे देवव्रत सिंह का तलाक हो गया है,विभा सिंह स्वर्गीय देवव्रत सिंह की दूसरी पत्नी है. 

ये भी पढ़ें NDTV Special : नक्सलियों ने जिस गांव में विधायक को मारा, पोलिंग पार्टी की बस उड़ाई, इस बार वहां दिखा ऐसा माहौल

Advertisement


Topics mentioned in this article

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.