3 years ago
Chhattisgarh Election Results 2023: तमाम एग्जिट पोल्स के अनुमानों के विपरीत कांग्रेस छत्तीसगढ़ की सत्ता से बाहर हो चुकी है. बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा हासिल कर लिया है. भूपेश बघेल ने रविवार रात मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और बीजेपी को जीत की बधाई दी. उन्होंने कहा कि जनादेश का सम्मान है और नतीजों की समीक्षा की जाएगी. पांच साल के इंतजार के बाद भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ की सत्ता में वापसी कर रही है. छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 7 और 17 नवंबर को मतदान हुए थे. तमाम एग्जिट पोल कांग्रेस की जीत का दावा कर रहे थे लेकिन रविवार को सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होने के बाद से ही रुझान बीजेपी के पक्ष में आते चले गए.